फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cow smugglers, Firing, Attack, Cow, Panipt, Crime

पानीपत में तस्करों की फायरिंग में बाल-बाल बचे गोभक्त, दो काबू

Thu, 23 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
cow smugglers, Firing, Attack, Cow, Panipt, Crime
गौ तस्कर - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। बरसत रोड चुंगी एवं भैंसवाल गांव के समीप वीरवार अल सुबह तस्करों ने पीछा कर रहे गोरक्षकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोरक्षक बाल-बाल बचे। गोरक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद दो तस्करों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। गोतस्करों के फायरिंग का यह तीन दिन में दूसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन


मामला वीरवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत बरसत रोड चुंगी एवं गांव भैंसवाल के पास का है। गोरक्षक सुभाष गढ़ी छाजू ने बताया कि अशोक कुमार, धीरज और संदीप निवासी गांव बराना तथा लवकेश निवासी देशराज कॉलोनी के साथ गोतस्करी रोकने के लिए बरसत रोड पर चुंगी के समीप खड़े थे।
विज्ञापन


एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा करने पर उसके चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बाद स्कॉर्पियो का पीछा किया। स्कॉर्पियो सवारों ने उन पर चार-पांच फायर किए। भैंसवाल गांव के समीप उन्होंने स्कोरपियों को ओवरटैक कर अपनी गाड़ी स्कोरपियों के सामने लगा दी। स्कॉर्पियो सवार चार लोग उन पर फायरिंग करते हुए नीचे उतरे और खेतों की ओर भाग निकले। उन्होंने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान शाजिद निवासी गांव रामडा पार, यूपी एवं नजीर निवासी गांव शाहपुर,सहारनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें एक बैल एवं एक गाय को ठूंसा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंश को पानीपत गोशाला भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में चारों गौतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गोरक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य ने भी मौके पर पहुंचकर घटना पर रोष जताया।
 
चंदौली की मुठभेड़ तीसरे दिन भी मिस्ट्री बनी रही
दो दिन पहले चंदौली गांव में रात को पुलिस व गोतस्करों के बीच मुठभेड़ भी मिस्ट्री बनकर रह गई है। ग्रामीण लगातार मुठभेड़ में चली गोली मकान के दरवाजे पर लगने पर शंका जता रहे हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व गांव में देर रात को गोतस्करों व पुलिस में मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ की फायरिंग के दौरान कई गोलियां एक मकान के दरवाजे में जा लगी थी।


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। लोगों ने इस तरह से चली गोली को जान बूझकर चलाना बताया था। वे बुधवार को एसपी से भी मिले थे।

गोतस्करों ने इन प्रमुख घटनाओं को दिया अंजाम
-25 जनवरी को समालखा क्षेत्र में गोतस्करों ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार फायर किए। गोतस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
-29 जनवरी को जीटी रोड टोल प्लाजा पर बैलों से भरा कैंटर छोड़कर आरोपी फरार,बाद में कैंटर की नंबर प्लेट भी फर्जी मिली।
-नौ फरवरी को बापौली में गोतस्करों ने पुलिस की जिप्सी पर फायर किया।
-सात मार्च को सेक्टर 24 में तस्कर गोभक्तों की पिटाई कर छह गायों को पिकअप में लादकर भाग निकले।
-31 मार्च को थाना शहर क्षेत्र में पुलिस दल पर फायरिंग की। तस्कर पुलिस पर हमला कर फरार
-31 मार्च को गोतस्करों ने पिकअप से पुलिस की पीसीआर को टक्कर मारी

वर्जन
पुलिस को बरसत रोड पर गोतस्करों के गोरक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed