फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Court gave instructions to register a case against six people including the in-charge of CIA 2

पानीपत: उद्यमी का अपहरण कर पीटने व 25 लाख रुपये मांगने का आरोप, इंस्पेक्टर समेत आठ पर केस दर्ज करने के निर्देश

Sat, 25 Dec 2021 03:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 03:00 PM IST
सार

उद्यमी ने कोर्ट में पुलिस के खिलाफ सुबूत भी दिए हैं। आरोप है कि अपहरण कर उसको पीटा गया और परिवार के लोगों ने काफी परेशानी उठाकर लोगों से पैसे उधार लिए और तब 25 लाख रुपये की रकम पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Court gave instructions to register a case against six people including the in-charge of CIA 2
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पीड़ित उद्यमी व उनके वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में उद्यमी का अपहरण करने, मारपीट करने व 25 लाख रुपये मांगने के आरोपों में घिरे सीआईए टू के प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ अतिरिक्त जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप चौधरी ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मजिस्ट्रेट की ओर से ये निर्देश चांदनी बाग थाना पुलिस को दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने उद्यमी को 8 नवंबर को एक धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया था। उद्यमी ने पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद इस संबंध में एसीजेएम से शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत के साथ अपनी मेडिकल रिपोर्ट, पुलिस कर्मचारियों की रिकॉर्डिंग और वो सीसीटीवी फुटेज सौंपी थी, जिसमें पुलिस कर्मचारी उद्यमी को गाड़ी में डालते दिखाई दे रहे हैं। सवा माह तक मामले की जांच चलने के बाद एसीजेएम ने पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के ये निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


उद्यमी राजकुमार आहूजा पुत्र हीरा लाल ने मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि वो 8 नवंबर को वकील से मिलने के लिए कोर्ट में आया था। आरोप लगाते हुए बताया था कि कोर्ट से निकलते हुए सीआईए टू ने उनका अपहरण कर लिया था। इसमें छह पुलिस कर्मचारी शामिल थे। अपहरण कर उन्हें सीआईए टू कार्यालय में लाया गया। यहां उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई। उन्हें दो दिन तक प्रताड़ित किया गया। उससे पुलिस कर्मचारियों ने 25 लाख रुपये की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी ने बताया कि परिवार के लोगों ने काफी परेशानी उठाकर लोगों से पैसे उधार लिए और तब 25 लाख रुपये की रकम पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वो पुलिस हिरासत से बाहर आकर मामले की शिकायत को लेकर कई पुलिस अधिकारियों से मिले, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद उसने अपना मेडिकल कराया, कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई और वो कॉल रिकॉर्डिंग एसीजेएम को दी जिसमें पुलिस वाले उसके परिवार से पैसों की मांग कर रहे हैं। एसीजेएम ने मामले की जांच के बाद सीआईए टू प्रभारी व पांच पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उद्यमी को लिया था हिरासत में

6 नवंबर को बिहार के रहने वाले राजीव ने राजकुमार आहूजा उनकी पत्नी सुमन, सागर और अर्जुन के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में केस दर्ज कराया था। राजीव का आरोप था कि राजकुमार व उसके परिवार के लोगों ने बिहार में उसका व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये की ठगी की है। ये ठगी दो साल तक की गई है। इस शिकायत के आधार पर इन सभी पर केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में सीआईए टू ने राजकुमार को 8 नवंबर को हिरासत में लिया था।

आरोपियों में ये हैं शामिल

सीआईए टू के प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत राजेश, सुमित, सुभाषचंद्र, जयवीर राणा और तीन अन्य।
 

हमें अतिरिक्त जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट के आर्डर मिल गए हैं। आरोपियों के खिलाफ जल्द केस दर्ज करेंगे। -चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed