{"_id":"64a02f4aa9a3ee276c0c9a35","slug":"case-registered-on-19-for-animal-cruelty-in-sanauli-of-panipat-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: ईद पर पशु काटा, वीडियो किया वायरल, पशु क्रूरता के तहत नौ नामजद समेत 19 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: ईद पर पशु काटा, वीडियो किया वायरल, पशु क्रूरता के तहत नौ नामजद समेत 19 पर केस दर्ज
Sat, 01 Jul 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:21 PM IST
सार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 11 पशु क्रूरता एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर नौ नामजद व 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना के अंतर्गत गांव नवादा-पार के खेतों में ईद के दिन पशु काटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद थाना पुलिस ने मामले में नौ नामजद सहित 19 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव हथवाला निवासी गौरव त्यागी ने सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव नवादा-पार के खेतों में हथवाला के शमशाद, रूकमा, दीनू, आसिफ, सददाम सहित अन्य लोग ईद के दिन भैंसा काट रहे थे, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 11 पशु क्रूरता एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर नौ नामजद सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन