फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter driver carrying goods from Ambala to Rohtak robbed in Panipat

Panipat: अनाज मंडी में सो रहे युवक को हाथ पैर बांधकर बंधक बनाया, 15 किलोमीटर दूर खेतों में फेंककर लूट ले गए कैंटर

Thu, 07 Jul 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 11:32 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ करीब 15 लाख की लूट हुई है। गाड़ी में उसका मोबाइल और पर्स भी था। पर्स में चार हजार रुपये नकदी थी। इसके अलावा डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। माल और गाड़ी की कीमत मिलाकर करीब 15 लाख है

विज्ञापन
Canter driver carrying goods from Ambala to Rohtak robbed in Panipat
पानीपत में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला से रोहतक माल लेकर जा रहे एक कैंटर चालक से पानीपत में लूट हो गई। चालक पानीपत अनाज मंडी में कैंटर खड़ा कर सो रहा था। रात करीब दो बजे दो बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और करीब 15 किलोमीटर दूर गांव छाजपुर के पास खेतों में फेंक कर माल से भरे कैंटर को लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां उसने पेट्रोल पंप कर्मी से हाथ पैर खुलवाए और फोन से पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के गांव रिठाल निवासी चांदराम ने बताया कि वह कैंटर में अंबाला से फेवीकोल और करनाल से लोहे की कढ़ाई व कपड़ा लेकर रोहतक जा रहा था। पानीपत पहुंचकर उसे नींद आने लगी तो वह अनाज मंडी में रुक गया और सोने लगा। वह नींद में था। इसी बीच दो बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी शोर मचाया तो उसे जान से मार देंगे। बदमाशों ने उसे चुपचाप लेटे रहने को कहा। बदमाश उसे सनौली रोड आए और हरिद्वार की तरफ लेकर जाने लगे। रास्ते में गांव छाजपुर के पास ड्रेन के नजदीक बदमाश उसे फेंक कर कैंटर समेत फरार हो गए। 

विज्ञापन

किसी तरह पैर पर बंधे गमछे को खोल पहुंचा पेट्रोल पंप

चांदराम ने बताया कि उसने किसी तरह पैर पर बंधे गमछे को खोला और वह पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां पर उसने पेट्रोल पंप कर्मी से अपने हाथ खुलवाए और उसके फोन से ही डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब पांच किलोमीटर तक क्षेत्र को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ करीब 15 लाख की लूट हुई है। गाड़ी में उसका मोबाइल और पर्स भी था। पर्स में चार हजार रुपये नकदी थी। इसके अलावा डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। माल और गाड़ी की कीमत मिलाकर करीब 15 लाख है

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद आकर रुकी सिल्वर रंग की गाड़ी

चांद राम ने बताया कि आरोपी जैसे ही कैंटर लेकर फरार हुए उसके बाद एक सिल्वर रंग की गाड़ी आकर रुकी वह करीब 5 मिनट तक खड़ी रही जिसके बाद वह चली गयी। आशंका है कि कार में सवार व्यक्ति भी बदमाशों के साथ मिला हुआ था, वह उस पर नजर रख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed