फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   business, businessman got cheated, crore, fraud, complaint, crime, panipat

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, तीन उद्योगपतियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 24 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sun, 24 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
समालखा। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने समालखा और पानीपत के तीन उद्योगपतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की शिकायत रेलवे रोड, समालखा निवासी विनित शर्मा ने पुलिस को दी है। इसके साथ ही पीड़ित युवक ने डीजीपी हरियाणा और मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विनित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि समालखा के एक उद्योगपति से उसके पारिवारिक संबंध थे। उसने उद्योगपति से व्यवसाय करने की बात की। जिस पर आरोपी और उसके बेटे ने वायर व केबल री-साइक्लिंग प्लांट के बारे में बताया। साथ ही जीटी रोड समालखा स्थित फैक्ट्री में अपना प्लांट भी दिखाया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने प्लांट को लंदन की कंपनी से खरीदा हुआ बताया और उसका प्लांट भी यहां सेट करवाने की बात कही। आरोपियों ने उसे बातों में लेकर लगभग 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए। नई मशीन प्लांट बताकर जो मशीन लंदन से लाई बताई गई बाद में पता चला कि वह तो पुरानी मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये राशि वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। और किसी भी तरह के हादसे के लिए उपरोक्त तीनों जिम्मेदार होंगे।


पीड़ित विनित शर्मा ने आरोपी उद्योगपतियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने डीजीपी हरियाणा पुलिस और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में डीएसपी गोरखपाल राणा का कहना है कि केस दर्ज हो चुका है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed