फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bhoot, utarne come, yong boy, ded body, through, hang found

‘भूत’ उतरवाने आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
bhoot, utarne come, yong boy, ded body, through, hang found
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। गांव ग्वालड़ा स्थित बालाजी मंदिर में भूत उतरवाने के लिए झाड़-फूक कराने लाए गए जींद के गांव शहरड़ा निवासी एक युवक का शव मंदिर के नजदीक खेतों में बने कमरे में मिला। शव लोहे की सीढ़ियों से फंदे पर लटका था। मंदिर प्रबंधन युवक के किसी काम से बाहर जाने की बात कह रहा है। परिजन युवक को मानसिक रूप से परेशान बता रहे हैं। वे उसे सोमवार को ही बालाजी मंदिर में छोड़कर गए थे। इसराना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


पुलिस के अनुसार अनुसार जींद के गांव शहरड़ा ढाठरथ निवासी सुमित (22) मंगलवार सुबह इसराना-समालखा रोड पर मांडी और ग्वालड़ा गांव के बीच स्थित खेत में बने एक कमरे की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पिता लालचंद ने बताया कि सुमित चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह पिछले कुछ दिनों से अजीब हरकतें करने लगा था। परिजनों को आशंका थी कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। इसलिए वे उसे सोमवार को गांव ग्वालड़ा स्थित बालाजी के मंदिर में झाड़-फूंक के लिए लाए थे।
विज्ञापन


मंदिर में रहने वाले लोगों ने बताया कि झाड़-फूंक मंगलवार को होती है। इस पर वे लोग सुमित को मंदिर में ही छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे सुमित मंदिर वालों को खाना खाकर आने की बात कहकर चला गया। वह बहुत देर तक नहीं लौटा तो रात में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पता चला कि उसका शव गांव मांडी निवासी राजेंद्र के खेत में बने कमरे की लोहे की सीढ़ियों पर गमछे के फंदे से लटका है। वे सूचना मिलते ही खेतों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधविश्वास ने ली जान
सुमित मानसिक रूप से बीमार था। लेकिन, परिजनों को उस पर भूत-प्रेत का साया होने की आशंका थी। भूत-प्रेत का साया झड़वाने के लिए ही उसे बालाजी के मंदिर में लाया गया था। परिजन यदि अंधविश्वास में न पड़ते तो शायद वह जीवित होता।



वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव गांव मांडी के खेत में बने कमरे की सीढ़ियों से गमछे के फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त जींद के गांव शहरड़ा निवासी सुमित के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed