फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baba on two days remand

बच्चियों से दुराचार करने का आरोपी बाबा दो दिन के रिमांड पर

Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने बच्चियों से दुराचार करने के आरोपी तांत्रिक को दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि आरोपी ने कई और बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं थाना सदर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


विदित है कि वीरवार शाम को थाना सदर के अंतर्गत एक मंडी में तांत्रिक गोनी मोहम्मद को एक बच्ची के साथ दुराचार करते रंगे हाथों पकड़ लिया था। बच्ची के भाई ने आरोपी को पत्थर मारकर अपनी बहन को उसके चंगुल से छुड़वाया था। बच्चे ने इस बारे में अपने पिता को भी बताया था। स्थानीय लोगों ने दुराचार करने के आरोपी गोनी मोहम्मद की मौके पर पकड़कर धुनाई कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन बच्चियों के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए और आरोपी गोनी मोहम्मद के खिलाफ पॉस्को एक्ट व जान से मारने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसका रिमांड लेने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने मामले को देखते हुए आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोग मानसिक रूप से होते हैं विकृत :  डॉ. नागपाल
मनोचिक्तसक डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि बच्चियों के साथ दुराचार करने की घटना काफी शर्मनाक है। ऐसे लोग मानसिक रूप से विकृत होते हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनमें कुछ लक्षण पागलपन के होते हैं। वे अधिकतर समय परेशान रहते हैं। ऐसे लोग या तो बचपन में कुछ गलत देखते हैं या इनके साथ बचपन में कुछ गलत होता है। इनके अंदर पीटो फिलिया (बच्चों के साथ सेक्स) के लक्षण पाए जाते हैं।


वर्जन
पुलिस ने आरोपी पर बच्चियों के माता-पिता के ब्यान पर छह पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चियों से दुराचार करने के आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करेगी।
अमित कुमार, प्रभारी थाना सदर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed