फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   auto driver killed by friend, crime, murder, sp office, case, panipat

आटो वाले की हत्या का इल्जाम दोस्त पर

Sat, 03 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 03 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सैनी कॉलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन एक ऑटो चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत का आरोप उसके साथी छोटू राम चौक निवासी रवि पर लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि प्रवीण की मौत के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों ने एसपी राजेश दुग्गल से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी ने परिजनों से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का वक्त मांगा है।
विज्ञापन


सैनी कॉलोनी निवासी प्रवीण का शव 29 अगस्त को आर्य नगर के खाली प्लॉट में मिला था। प्रवीण ऑटो चलता था। परिजनों ने एसपी दुग्गल को दिए शिकायत पत्र में कहा कि प्रवीण ऑटो लेकर रवि के साथ गया था। रवि ने ऑटो पलट दिया। इससे प्रवीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रवि ने उसके शव को आर्य नगर के एक प्लॉट में फेंक दिया था। आरोपी ने प्रवीण का पर्स और मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, सबूत मिटाने और जुर्म को छुपाने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed