फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on father and son in village Paldi at panipat

Panipat Crime: दुकान पर कब्जा छुड़ाने गए युवक को मारी गोली, पिता को बट मारकर किया घायल

Thu, 07 Jul 2022 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 09:36 AM IST
सार

जगबीर सिंह के खेत में गांव के ही सुल्तान नामक युवक ने करियाणा स्टोर की दुकान कर रखी थी। जगबीर सुल्तान से किराया लेता था, लेकिन अब उसने सुल्तान को दुकान मेटीरियल के 1.90 लाख रुपये देकर दुकान खरीद ली थी। बुधवार रात उसके चचेरे भाई सुनील ने आठ बदमाशों संग मिलकर दुकान पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Attack on father and son in village Paldi at panipat
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के गांव पालड़ी में गुरुवार सुबह 7:30 बजे अपनी दुकान से कब्जा छुड़ाने पहुंचे पिता- पुत्र पर चचेरे भाई समेत 8 बदमाशों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बेटे को गोली मारी और पिता को बट मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव से ग्रामीण इकट्ठा होकर वारदात स्थल पर पहुंचे तो सभी बादमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने बेटे की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


इसराना थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी जगबीर सिंह (63) पुत्र राम सिंह ने बताया कि उसके खेत में गांव के ही सुल्तान नामक युवक ने करियाणा स्टोर की दुकान कर रखी थी। वह सुल्तान से किराया लेता था, लेकिन अब उसने सुल्तान को दुकान मेटीरियल के 1.90 लाख रुपये देकर दुकान खरीद ली थी। बुधवार रात चचेरे भाई सुनील ने आठ बदमाशों संग मिलकर दुकान पर कब्जा कर लिया। जिसकी सूचना उसे गुरुवार सुबह मिली। वह अपने बेटे अरविंद (30) और सुल्तान के साथ खेत में पहुंचा और सुनील से कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी उनके साथ गली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। इसी बीच एक आरोपी कैंटर से पिस्तौल निकालकर लाया और अरविंद पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगते ही बेटा जमीन पर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

पिता पर भी किया फायर , मिस हुआ 

बदमाशों ने पिता जगबीर सिंह पर भी एक फायर किया,लेकिन वह मिस हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे सिर में बट मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जगबीर ने बताया कि आरोपी सुनील कहता है यह दुकान उनके हिस्से आने वाली जमीन में है, जबकि उनके पास जमीन औऱ दुकान के सभी दस्तावेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर और कार में सवार होकर आए थे बादमाश 

आरोपी कैंटर और कार में सवार होकर आए थे। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों की कार के शीशे तक तोड़ दिए।

थाना प्रभारी ने किया मौके का निरीक्षण

वारदात की सूचना मिलते ही इसराना थाना प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। वहीं पिता के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed