फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   atm,cash theft,load

एटीएम तोड़कर हजारों उड़ाए, कैश लोड करते समय पता चला

Fri, 26 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 26 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 हाईवे के पास बाजार में वीरवार को अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम की रिजेक्ट बिन तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिए। एटीएम में कैश डालने के लिए अधिकृत कंपनी के कर्मचारी पहुंचे, तो वारदात का खुलासा हुआ। चोर पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। सूचना पर पहुंची इसराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांसाइट टेक लिमिटेड कंपनी के एग्जीक्यूटिव योगेश निवासी चंडीगढ़ ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने इसराना में हाईवे के पास मेन बाजार में एसबीआई के एटीएम को आउट सोर्सिंग पर लिया है। वीरवार को एटीएम में कैश डालने गए कंपनी के कर्मचारियों ने देखा कि उसका रिजेक्ट बिन टूटा है। इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वे बैंक अधिकारियों के साथ वह मौके पर पहुंचा और थाना इसराना पुलिस को सूचना दी। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी में कैश डालने वाले कर्मचारियों ने एटीएम मशीन को खोला तो रिजेक्ट बिन टूटा मिला। मौके से सीपीयू और डीवीआर भी गायब मिली। एटीएम की रिजेक्ट बिन से 500-500 के 46 नोट गायब मिले। इस तरह से चोरों ने 23 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed