फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anil Vij ordered the suspension of eight policemen including CIA-2 in-charge in Panipat of Haryana

पानीपत: उद्यमी के अपहरण-वसूली का मामला, गृहमंत्री विज ने सीआईए-2 प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Wed, 23 Feb 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 01:13 AM IST
सार

पीड़ित के परिजनों ने गृहमंत्री से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। अनिल विज की ओर से दिए गए निर्देश। एसपी ने कहा कि आदेशों का होगा पालन, कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गए केस पर कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट थे।

विज्ञापन
Anil Vij ordered the suspension of eight policemen including CIA-2 in-charge in Panipat of Haryana
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में उद्यमी का अपहरण कर 25 लाख रुपये वसूलने के मामले में गृहमंत्री ने आरोपी सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों के निलंबन कर दिया गया है। वहीं एसपी शशांक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए आदेशों के पालन की बात कही है। इससे पहले पीड़ित उद्यमी के पिता और बेटे ने मामले में गृहमंत्री अनिल विज से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र समेत आठ पुलिसकर्मियों पर उद्यमी राजकुमार आहूजा ने अपहरण कर प्रताड़ित करने और 25 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। गृहमंत्री को दी गई शिकायत में बताया गया कि राजकुमार आठ नवंबर को चेंबर में वकील से मिलने गए थे। कोर्ट के बाहर निकलते ही सीआईए-2 के छह पुलिसकर्मियों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


फिर दो दिन तक पुलिस कस्टडी में रखकर उन्हें प्रताड़ित किया और रुपयों की मांग की। परिजनों ने काफी मुश्किल से रुपये इकट्ठा कर पुलिसकर्मियों को 25 लाख रुपये दिए, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। पुलिस हिरासत से निकलने के बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मेडिकल कराया और कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ कॉल रिकॉर्डिंग समेत सभी तथ्य एसीजेएम को सौंपे। एसीजेएम ने मामले की जांच के बाद सीआईए-2 प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

एसपी ने मामले की जांच डीएसपी वीरेंद्र सैनी को सौंपी थी, लेकिन परिजनों ने  इससे असंतुष्ट होकर गृहमंत्री से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसके बाद आरोपी सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, राजेश, सुमित, सुभाषचंद्र, जयवीर राणा और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया।

गृहमंत्री ने वीडियो जारी किया, मामला संगीन, एसपी कार्रवाई करें 
मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिकायत सुनी गई। इस दौरान पानीपत से हीरालाल आहूजा ने शिकायत देकर बताया कि उनके बेटे राज कुमार आहूजा का अपहरण हुआ था और 25 लाख रुपये फिरौती ली गई। इस संदर्भ में कोर्ट ने 25 दिसंबर 2021 को सीआईए के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद गृहमंत्री ने पानीपत एसपी को कार्रवाई कर आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।
 
राजकुमार आहूजा पर भी रिपोर्ट दर्ज, सीआईए ने हिरासत में लिया था
गत वर्ष छह नवंबर को बिहार निवासी राजीव ने उद्यमी राजकुमार आहूजा, उनकी पत्नी सुमन, बेटे अर्जुन और सागर के खिलाफ चांदनीबाग थाने में धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि राजकुमार एवं उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसे जाल में फंसाया और बिहार में व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये की ठगी की है। इस शिकायत के आधार पर सभी पर केस दर्ज किया गया। इसी मामले में सीआईए-2 ने राजकुमार को आठ नवंबर को हिरासत में लिया था।

 

गृहमंत्री के आदेशों का पालन किया गया है। सीआईए के खिलाफ शहर थाना में रिपोर्ट दर्ज है, मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। पानीपत पुलिस की तरफ से की गई जांच से यदि कोई असंतुष्ट है तो वह उच्च अधिकारी से मिलकर मामले को जांच के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर करा सकता है। - शशांक कुमार सावन, एसपी, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed