फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegation of pressurizing prostitution by torturing woman for dowry in Panipat

विवाहिता का आरोप: दहेज के लिए प्रताड़ित कर वेश्यावृत्ति का दबाव, मना किया तो ससुरालियों ने गर्म चाकू से दागा

Sun, 25 Sep 2022 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 01:52 AM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि गलत धंधा करने से इंकार किया तो ससुरालियों ने गर्म चाकू से दागा है। आरोप है कि धमकी दी कि धंधे में शामिल नहीं हुई तो वह जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Allegation of pressurizing prostitution by torturing woman for dowry in Panipat
पीड़ित महिला निशान दिखाती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में किला थानाक्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और सास उस पर वेश्यावृत्ति में धकेलने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि हाल ही में इस मुद्दे पर विवाद हुआ था, उसके बाद ससुरालियों ने उसे गर्म चाकू से दाग दिया, जबकि पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप के अलावा सभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की तरफ से सिर्फ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी गई है, जिसमें वेश्यावृत्ति और गर्म चाकू से दागने का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रिश्ता शर्मसार:  नाबालिग बेटी से 4 साल तक पिता ने किया दुष्कर्म, मां को आपबीती बताई तो दोनों को घर में कैद किया
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तीन साल पहले पानीपत के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसकी सास और चार ननद घर में ही वेश्यावृत्ति का धंधा करती है। उस पर भी वेश्यावृत्ति का धंधा करने का दबाव बनाया जाने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।


इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी, पंचायत हुई, जिसमें पति ने माफी मांगी तो वह वापस पानीपत आ गई। वह पति के साथ अलग रहने लगी। आरोप है कि सास चारों ननद के साथ उसके घर पहुंची और दोबारा दबाव बनाया। उसने मना किया तो उस पर गर्म चाकू से शरीर को जला दिया। धमकी दी कि धंधे में शामिल नहीं हुई तो वह जान से मार देंगे।

आरोप है कि इसी मामले में सास चार माह जेल काटकर भी आ चुकी है। वहीं इस मामले में किला थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना कि 22 सितंबर को महिला उनके पास शिकायत लेकर आई थी, जो कि दहेज प्रताड़ना की थी, जिसकी जांच चल रही है। वेश्यावृत्ति और चाकू से दागने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, न उस समय महिला ने ऐसा जिक्र किया था। महिला के साथ ऐसा हुआ तो वह आकर बता सकती है, इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed