{"_id":"60254d34b36998011d55e373","slug":"accused-of-throwing-wife-from-roof-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के दो साल बाद पति ने बनाया देह व्यापार का दबाव, मना करने पर पत्नी को छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के दो साल बाद पति ने बनाया देह व्यापार का दबाव, मना करने पर पत्नी को छत से फेंकने का आरोप
Thu, 11 Feb 2021 09:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : self
प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता पर देह व्यापार का दबाव बनाने और मना करने घर की छत से फेंकने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल विवाहिता को पहले निजी और फिर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला हरियाणा के पानीपत का है। शिकायत पर सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और बुआ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
28 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक लड़का हुआ। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति का व्यवहार बदल गया और वह सट्टा खेलने व शराब पीने का आदी हो गया। सट्टे में रुपये हारने के बाद वह मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
कई बार विवाहिता ने अपने परिजनों से रुपये लेकर दिए भी। बाद में रुपये लाने से मना करने पर देह व्यापार का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बुधवार शाम को पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको कैंची और डंडों से बुरी तरह पीटा। वह जान बचाकर ऊपर कमरे में भागी तो आरोपी वहां भी आ गए। फिर आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन