{"_id":"57af6af34f1c1b0f33ee438f","slug":"abortion-asha-worker-panipat-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात करते महिला झोलाछाप डॉक्टर, आशा वर्कर काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात करते महिला झोलाछाप डॉक्टर, आशा वर्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गर्भपात
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शहर की कश्यप कॉलोनी से गर्भपात करते एक महिला झोलाछाप डॉक्टर और आशा वर्कर को रंगे हाथ पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टर के घर से गर्भपात की दवाइयां भी बरामद की है। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सूचना पर कश्यप कॉलोनी निवासी झोलाछाप डॉक्टर आशा रानी और गांव नौल्था की आशा वर्कर बबीता को कश्यप कॉलोनी से गर्भपात करते रंगे हाथों पकड़ लिया। गत दिनों स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्कर बबीता के गर्भपात कराने की सूचना मिली थी। इस बारे में विभाग ने उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को जानकारी दी। उपायुक्त ने छापामारी के लिए इसराना के बीडीपीओ जितेंद्र सिंह को नियुक्त किया। स्वास्थ्य विभाग ने छापे के लिए शनिवार का दिन चुना।
स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला को डिकोय बनाया। महिला ने आशा वर्कर बबीता से फोन पर गर्भपात कराने की बात कही। आरोपी बबीता ने डिकोय से गर्भपात के लिए 12 हजार रुपये मांगे। स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय को 12 हजार रुपये देकर गांव नौल्था में आशा वर्कर के पास भेज दिया। आशा वर्कर ने डिकोय से 12 हजार रुपये ले लिए और उसे लेकर कश्यप कॉलोनी पहुंच गई। कश्यप कॉलोनी में आशा वर्कर ने डिकोय को आशा रानी नाम की डॉक्टर से मिलवाया। डॉक्टर आशा रानी डिकोय से को गर्भपात की दवाइयां देने लगी, तभी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा वर्कर के पर्स से 12 हजार रुपये बरामद कर लिए और
विज्ञापन
नहीं दिखा सकी डिग्री
छापे के दौरान आशा रानी से अधिकारियों ने मेडिकल की डिग्री मांगी, लेकिन वह नहीं दिखा सकीं। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के कब्जे से गर्भपात की दवाइयां बरामद कर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद अधिकारियों की शिकायत पर असंध नाका चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. सुधीर बतरा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ जितेंद्र सिंह, डीसीओ परविंद्र मलिक, डॉ. शालिनी मेहता और डॉ. सुखदीप कौर मौजूद रहीं।
वर्जन
गांव नौल्था में आशा वर्कर के गर्भपात कराने की सूचना मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय तैयार कर छापेमारी की। छापेमारी में झोलाछाप डॉक्टर और आशा वर्कर को गर्भपात कराते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों पर कागजी कार्रवाई कर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ. सुधीर बतरा, डिप्टी सिविल सर्जन, पानीपत।