फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नकली पुलिस गैंग ने राजस्थान से आए व्यापारी के बैग चैकिंग के दौरान लूटे 1 लाख

नकली पुलिस गैंग ने राजस्थान से आए व्यापारी के बैग चैकिंग के दौरान लूटे 1 लाख

Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नकली पुलिस गैंग ने राजस्थान से आए व्यापारी के बैग चैकिंग के दौरान लूटे 1 लाख
फोटो संख्या- 31
विज्ञापन


नकली पुलिस गैंग ने राजस्थान से आए व्यापारी लूटे एक लाख
शहर में बाहर से आने वाले व्यापारियों को लूटने वाला गैंग सक्रिय, बैग चेकिंग के नाम पर लूटते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में बाहर से आ रहे व्यापारियों के साथ आए दिन नकली पुलिस वाला गैंग लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। स्थानीय पुलिस महज सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही सीमित रह जाती है। इसी तरह की एक घटना सोमवार सुबह 10:30 बजे एसडी कॉलेज रोड पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन मार्केट मोड़ पर हुई। वहां अजमेर से पानीपत कपड़ा खरीदने आए दो व्यापारियों के साथ इस नकली पुलिस वाला गैंग ने उनके बैग चेकिंग की बात कह कर एक लाख रुपये की नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया।

राजस्थान के पुष्कर जिले से आए व्यापारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि वह एक कपड़ा व्यापारी है। वह अक्सर पानीपत हैंडलूम मार्केट से गद्दों का कपड़ा व पर्दे आदि ले जाता है। सोमवार सुबह वह अपने साथ दूसरे व्यापारी मोहम्मद सिद्दकी के साथ 10:20 पर पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचा। 10:30 बजे दोनों व्यापारी एसडी कॉलेज रोड मोड़ पर पहुंचे तो वहां पहुंच कर उन्होंने उस दुकानदार को फोन किया जिस दुकान से उन्होंने माल खरीदना था। दुकानदार ने उन्हें दो-तीन मिनट में पहुंचने को कहा। इसी बीच में पांच बदमाश वहां आए और उन्होंने आकर कहा कि वह पुलिस वाले हैं और उन्हें सूचना मिली है कि तुम्हारे पास कुछ संदिग्ध वस्तु एवं बैग में पिस्तौल व अन्य हथियार है। इसलिए हम तुम्हारे बैग चेक करेंगे। इस तरह की बात सुनकर दोनों व्यापारी सहम गए। इसी बीच उन आरोपियों में से एक आरोपी ने उनका बैग चेक करना शुरू किया। बैग चेकिंग के दौरान उसने बैग में रखे सभी कपड़े बाहर फेंक दिए व उन्हें गाली-गलौच करने लगा। बाकी चार बदमाश उनको बातों में उलझा रहे थे। इसी बीच बैग चेक कर रहे बदमाश ने उनके बैग से एक लाख निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद बदमाश ने अपने अन्य साथियों को रुपये निकलने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने कपड़ा व्यापारी को कहा कि वह यहां से चला जाए, यहां बम फटने की चेतावनी मिली हुई है। इतना कहकर पांचों बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर कपड़ा व्यापारी ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखी एक लाख की नकदी राशि गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर फोन किया। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों के फोटो ले लिए।
विज्ञापन


इस गैंग के हुए छह व्यापारी शिकार
- जून, जुुलाई व सितंबर माह में पंजाब, दिल्ली व यूपी के व्यापारी के साथ साढ़े तीन लाख रुपयों की लूट
- मई माह में हुई थी देवी मंदिर रोड पर हरियाणा के व्यापारी के साथ डेढ़ लाख की लूट
- सितंबर माह में सुखदेव नगर में पानीपत के ही कपड़ा व्यापारी के साथ एक लाख की लूट
- सोमवार को राजस्थान के व्यापारी के साथ हुई एक लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed