{"_id":"5ac3ccdc4f1c1bbb618b54ab","slug":"91522781404-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे आरोपी को सीआईए-3 ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे आरोपी को सीआईए-3 ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे आरोपी को सीआईए-3 ने किया गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए 3 ने उग्राखेड़ी के पास से एक बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की बाइक को यूपी बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया की सोमवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम को सनौली रोड पर रवाना किया था। पुलिस ने पानीपत से यूपी की ओर जा रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, मगर बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कुलदीप पुत्र भैय्या राम निवासी डाडोला के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला की उसने शहर से ये बाइक चोरी की थी। वो इसे यूपी में बेचने जा रहा था।