फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची गंदे नाले में गिरी, मौत

खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची गंदे नाले में गिरी, मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची गंदे नाले में गिरी, मौत
खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची गंदे नाले में गिरी, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास घर के सामने गंदे नाले में पैर फिसल कर गिरने से तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के माता-पिता अलग-अलग बाहर रहते थे और वह अपने दादा-दादी के पास रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को पानीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराएगी।
मिली जानकारी के अनुसार खुशी (3) अपनी दादी के पास रहती है। खुशी के माता-पिता आपसी झगड़े के कारण अलग-अलग रहते हैं। खुशी की मां पिछले कई महीने से अपने मायके रह रही है और पिता रवि कुमार समालखा में सर्विस स्टेशन पर नौकरी करता है। लेकिन मतलौडा अपने घर नहीं आता जाता। इसलिए खुशी अपनी दादी अंगूरी व चाचा सुभाष के पास रहती थी। खुशी वीरवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय उसका पैर फिसल कर नाले में जा गिरी। कुछ देर बाद पता लगने पर जब उसे निकाला गया तो खुशी दम तोड़ चुकी थी। लेकिन खुशी की दादी व चाचा उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाना जरूरी समझा और शव को पानीपत शव गृह में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने नाले को नहीं करा रखा कवर
हरियाणा सरकार ने आबादी के बीच में बह रहे नालों को ऊपर से कवर करने के आदेश दे रखे हैं। वहीं गांव मतलौडा की आबादी के बीच से गुजर रहे नाले को ग्राम पंचायत ने कवर नहीं करवा रखा था। इसके चलते मासूम खुशी काल का ग्रास बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उनको बच्ची खुशी की मौत पर गहरा दुख है। वे इस घड़ी में दुखी परिवार के साथ हैं। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के बीचोंबीच से बह रहे नाले को पक्का व कवर कराने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। इस कार्य पर 1.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

अशोक कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत, मतलौडा।
मतलौडा ब्रह्मकुमारी आश्रम के नजदीक नाले में गिरने से तीन साल की एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिली थी। बच्ची के दादा-दादी ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनको काफी समझाया गया। वे अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए हैं। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। अब शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed