फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीटी रोड पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल

जीटी रोड पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल

Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल
जीटी रोड पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास दिल्ली-पानीपत लेन पर बाइक दो युवकों को सवारियों से भरी मैक्सी कैब ने टक्कर मार दी। मैक्सी कैब के अचानक ब्रेक लगने पर उसके पीछे चल रही एक कार मैक्सी कैब से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन को घायल हो गए। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए कई वाहन चालकों को सीधे ही भेज दिया।

देसराज कॉलोनी निवासी रोहताश व विकास नगर निवासी श्रीभगवान बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन के सामने कट से मुड़ने लगे तभी समालखा की तरफ से आ रही एक मैक्सी कैब ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर दे मारी। बाइक सवारों के अचानक सामने आने पर मैक्सी कैब चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। तभी उसके पीछे चल रही कार भी मैक्सी कैब से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवारों समेत मैक्सी कैब में बैठी गांव सौदापुर निवासी संतो देवी घायल हो गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देसराज कॉलोनी निवासी रोहतक की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने वाहनों को हटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस बारे में सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस लाइन के सामने जीटी रोड पर बाइक व सवारियों से भरी मैक्सी कैब की टक्कर हो गई। मैक्सी कैब चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर उसके पीछे चल रही कार मैक्सी कैब से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन को चोटें आई हैं। घायलों के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed