{"_id":"599b00284f1c1bd74a8b48be","slug":"91503330344-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया था दहेज प्रताडना का आरोप, कोर्ट में चल रहा है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया था दहेज प्रताडना का आरोप, कोर्ट में चल रहा है मामला
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23 से 26
बच्ची को कोर्ट से नीचे फेंकने का प्रयास
- पेशी पर भिड़े दो पक्ष, पत्नी और सास-ससुर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
कोर्ट परिसर में सोमवार को पेशी पर आए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पेशी पर आए युवक ने अपनी दो साल की बेटी को कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने अपनी पत्नी, सास व ससुर पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने घायल दंपति व उनकी बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तहसील कैंप निवासी प्रीती उर्फ चिंकी का उसके पति किशनपुरा निवासी अजय के साथ दहेज प्रताड़ना व अन्य आरोपों को लेकर जेएमआईसी विक्रांत की अदालत में केस चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्ष केस की सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए। केस की सुनवाई के बाद दोनों पक्ष जैसे ही कोर्ट से बाहर बरामदे में पहुंचे। तभी दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में अजय ने अपनी पत्नी व सास-ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में सुरेंद्र, उसकी पत्नी हर्षा व बेटी चिंकी घायल हो गई। मारपीट होती देख अदालत में मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। वहीं मारपीट में घायल हुए दंपति व उनकी बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
प्रीति उर्फ चिंकी व उसके पिता सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि अजय ने कोर्ट परिसर से निकलते ही उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने दो साल की मन्नत को छीनकर पहली मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। यदि आसपास खड़े लोगों ने अजय को नहीं पकड़ा होता तो वह बच्ची को नीचे फेंक देता।
विज्ञापन
प्रीति के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी प्रीति की शादी किशनपुरा निवासी अजय के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रीति के साथ मारपीट की गई। इस बीच प्रीति को लडक़ी हुई। इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। उन्होंने प्रीति व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। अब मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
वर्जन
कोर्ट परिसर में पेशी पर आए दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवक को काबू कर लिया। दोनों पक्षों का दहेज प्रताड़ना व अन्य आरोपों को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। महिला ने कोर्ट परिसर में मारपीट करने वाले अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।