{"_id":"596227354f1c1bd57f8b465b","slug":"91499604789-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बरसत रोड पर ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव गढ़ी बेसिक निवासी विनोद (35) की बिचपड़ी चौक के पास वेल्डिंग की दुकान है। विनोद शनिवार रात दुकान बंद कर बाइक पर गांव की तरफ लौट रहा था। वह जब बरसत रोड स्थित कुबेर धर्मकांटा के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। राहगीरों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बरसत रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।