{"_id":"5ba3e58d867a557ebf6cc36c","slug":"81537467789-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से पीओ घोषित हुए आरोपी को गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ की मारपीट, वर्दी व फाइल फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट से पीओ घोषित हुए आरोपी को गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ की मारपीट, वर्दी व फाइल फाड़ी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो परिजनों ने पीटा, वर्दी व फाइल फाड़ी
गांव नांगल खेड़ी निवासी आरोपी कोर्ट को पीओ घोषित हो चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव नांगल खेड़ी में कोर्ट से पीओ घोषित हुए आरोपी को सेक्टर 29 चौकी पुलिस पकड़ने गई। इस दौरान घर पर आरोपी नहीं मिला। आरोपी के परिजनों ने पुलिस को घर में बंद कर लिया व पुलिस की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी परिजनों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही पुलिस कर्मी हाथ में मौजूद के से संबंधित फाइल को भी फाड़ दिया। घटना की जानकारी देने के लिए जब पुलिसकर्मी ने उसकी जेब से फोन निकाला तो आरोपी परिजनों ने पुलिसकर्मी का फोन भी छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई व एक राहगीर के फोन से संबंधित चौकी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने उनके साथ भी गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया व कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
घायल पुलिसकर्मी कृष्ण ने बताया कि वह सेक्टर 29 पुलिस चौकी में तैनात है। वीरवार को कोर्ट से जारी हुए आदेशों के बाद वह गांव नांगल खेड़ी में आरोपी संजय को पकड़ने गया था। सुबह आठ बजे जब वह उनके घर पहुंचा तो वहां पर उसके परिजन मौजूद थे। संजय का पता पूछने पर परिजन तैश में आ गए। वह गाली गलौच करने लगे। गाली-गलौच का विरोध करने पर परिजनों ने पुलिसकर्मी को घर के अंदर घसीट लिया व दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद कृष्ण के हाथ में मौजूद फाइल जिसमें संजय से संबंधित केस की जानकारी थी उसे भी फाड़ दिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने आरोपी परिजन बिंद्र, जोगेंद्र, पिंटू, मुन्नी व मनीषा के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही मुन्नी और मनीषा को गिरफ्तार कर साथ ले गई। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार चल रहे बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।