फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया, लोगों ने थाने में की पुलिस के खिलाफ नारेबाज

चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया, लोगों ने थाने में की पुलिस के खिलाफ नारेबाज

Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया, लोगों ने थाने में की पुलिस के खिलाफ नारेबाज
फोटो संख्या- 33 व 34
विज्ञापन


चोरी के आरोपी को छोड़ने पर थाने में की नारेबाजी
कॉलोनीवासियों ने ऑटो पार्ट्स चोरी करते रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया था
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड 24 की बिल्लू कॉलोनी में बुधवार रात को कॉलोनीवासियों ने दो युवकों को ऑटो पार्ट्स चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़कर मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले किया। इसके अलावा मौके से एक आरोपी फरार हो गया था। लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से चोरी की वारदात हो रही थी। हैरत की बात ये है कि जिन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, वहीं दोनों आरोपी अगले ही दिन कालोनी में चक्कर लगाते दिखे। नाराज कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार सुबह थाने में हंगामा किया।
प्रधान महेंद्र सिंह पांचाल के साथ मॉडल टाउन थाने पहुंचे दिनेश, दीपक, संजय, सुख नारायण, धूप सिंह, अनिल कुमार, अमीरचंद, हरिलाल, धर्मबीर, सुनीता, माया, मितलेश, रोशनी, पुष्पा, रूबी और रामबेटी ने बताया कि कॉलोनी में अधिकतर मजदूर तबके के लोग रहते हैं। उनके घरों के बाहर ट्रैक्टर, बोलेरो जीप और ऑटो खड़े रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनके वाहनों के सामान चोरी हो रहे हैं। बुधवार रात लगभग एक बजे गली में कुत्ते भौंकने लगे। आवाज सुनकर कॉलोनीवासी बाहर निकले तो दो युवक सुरेश कुमार के ऑटो के पास बाइक लेकर खड़े थे। उसका एक साथी अंदर कुछ छेड़खानी कर रहा था। लोगों को आता देख युवकों ने भागने की कोशिश की तो कालोनीवासियों ने दो युवकों को मौके पर ही दबोचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों आरोपियों को थाना ले गई। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें अगले ही दिन छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल से लंबा पेचकश भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

कालोनीवासी माया ने बताया कि वीरवार अलसुबह 4 बजे उनकी आंखें खुल गईं। उसे गली से कुछ लोगों के बातचीत करने की आवाज सुनाई दी। गेट पर जाकर देखा तो एक बाइक के पास चार युवक खड़े थे। उसे देखते ही चारों युवक वहां से बाइक लेकर भाग निकले। माया ने बताया कि उनकी गली में रोजाना ही संदिग्ध युवक घूमते है। बीते 15 दिनों में दीपक के ट्रैक्टर, राजकुमार की बोलेरो व सुरेश कुमार के ऑटो से बैट्री चोरी हो चुकी है। वहीं दो-तीन दिन पहले चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
घटना के बारे में लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई। संदिग्धों को कालोनीवासियों ने शक के आधार पर पकड़ा था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोप निराधार है।
- इंस्पेक्टर अमित कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed