{"_id":"5ab3f7384f1c1bec3f8b46f6","slug":"81521743672-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक कृषि अभियंता ने किसान से सब्सिडी फाइल पास करने की एवज में मांगे 5 हजार, इनके कहने पर जेई ने पकड़े, विजिलेंस ने धर दबौचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक कृषि अभियंता ने किसान से सब्सिडी फाइल पास करने की एवज में मांगे 5 हजार, इनके कहने पर जेई ने पकड़े, विजिलेंस ने धर दबौचा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
विजिलेंस ने कृषि विभाग के सहायक अभियंता व जेई को किसान से सब्सिडी फाइल पास करने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। दोनों पर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस ने किसान से रिश्वत लेते हुए कांसड़ी, सोनीपत के जेई विश्वपाल व सहायक कृषि अभियंता विनीत को पकड़ा है। शिकायतकर्ता बोधराज निवासी गांव ढोड़पुर ने बताया कि किसान सेवा समिति के सदस्यों ने सरकारी स्कीम के तहत ट्रैक्टर, रोटावेटर, रैपर व चॉपर खरीदने के लिए अप्लाई किया था। इसके लिए कृषि विभाग ने गांव में आकर सर्वे भी किया था। उन्होंने कृषि यंत्रों की फाइल तैयार कर दी थी। कृषि यंत्रों की खरीदारी पर उन्हें सरकार की ओर से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलनी थी। वो 3 दिन पहले फाइल लेकर कृषि विभाग में गए थे। वहां पर फाइल पास कराने की एवज में जेई विश्वपाल और सहायक कृषि अभियंता विनीत ने 5 हजार रुपये मांगे थे। उसने इसकी शिकायत विलिलेंस में दी थी। विजिलेंस ने इस बारे में डीसी को अवगत कराया। डीसी ने छापेमार के लिए तहसीलदार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
वीरवार को विजिलेंस की टीम ने बोधराज को पाउडर लगे हुए 5 हजार रुपये दे दिए। बोधराज ने ये रुपये जाकर जेई विश्वजीत को दे दिए। जैसे ही विश्वजीत ने 5 हजार रुपये पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया। विश्वजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने किसी से पैसे नहीं मांगे। किसान ने उसको पैसे देते हुए कहा है कि ये पैसे विनीत को दे देना। विजिलेंस जेई को कार्यालय ले आई। इनके पीछे-पीछे कृषि विभाग के तमाम अधिकारी भी विजिलेंस दफ्तर पहुंच गए। इनमें सहायक अभियंता विनीत भी शामिल थे। विजिलेंस ने विनीत को भगत सिंह मार्केट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
किसान से सब्सिडी फाइल पास करने की एवज में मांगे 5 हजार, सहायक कृषि अभियंता और जेई विजिलेंस ने पकड़े
फोटो संख्या 15 व 16