{"_id":"595157784f1c1b427d8b4680","slug":"81498503032-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पांच साल की बच्ची के साथ किया था दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पांच साल की बच्ची के साथ किया था दुराचार
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/इसराना। हड़ताड़ी गांव के ग्रामीणों ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। इस परिवार से किसी प्रकार का लेन-देन करने वाले पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत ने भी पंचायत के फैसले का समर्थन किया है।
गंाव हड़ताड़ी में सोमवार को गांव की छतीस बिरादरी और आसपास के मौजिज लोगों की पंचायत हुई। इसमें 22 जून को पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी और उसके परिवार को सजा देने पर विचार विमर्श किया। पंचायत में मौजूद लोगों ने इस घटना की निंदा की और आरोपी के साथ उसके परिवार को भी सजा देने का फैसला लिया। ग्राम पंचायत के लेडर पैड पर ग्रामीणों ने आरोपी और उसके परिवार की सजा लिखी। पंचायत के मौजिज लोगों ने आरोपी और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया। कहा कि इस परिवार के साथ गांव का कोई भी व्यक्ति रिश्ता नहीं रखेगा। इनसे संबंध रखने वाले व्यक्ति या परिवार को 11 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। 22 जून को गांव के एक युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया था। थाना इसराना पुलिस ने इसमें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मौके पर सरपंच गुरमीत, उमेद, सतीश, यामिन, पालेराम, चंद्र सिंह व रणजीत मौजूद रहे।