{"_id":"5aedf6a04f1c1b87098b815e","slug":"71525544608-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर से चोरी की गई 17 बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर से चोरी की गई 17 बाइकें बरामद
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पुलिस की सीआईए-वन ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बूच्चा खेड़ी में छापा मार कर बाइक चोरी के आरोपी अक्षय पुत्र सत्यपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान पूछताछ व उसकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइकें बरामद की। जबकि आरोपी के दो साथी रोबिन निवासी गढ़ी रामकौर जिला शामली, यूपी व जोनी निवासी पानीपत भी अक्षय के गैंग में शामिल थे। इन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
पुलिस ने आरोपी जोनी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें पहले बरामद की थी। सीआईए-वन के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी अक्षय ने पूछताछ में कबूल किया है वह हरियाणा के पानीपत, करनाल व उत्तराखंड के रुड़की, यूपी के मुजफ्फरनगर, दिल्ली के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइकों को बरामद करने के लिए पुलिस ने अक्षय को दो बार अदालत से रिमांड पर लिया। आरोपी बाइक चोरी कर उन्हें बेच देता था। पानीपत पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी अक्षय द्वारा कबूल की गई चोरी की घटनाओं की जानकारी करनाल, उत्तराखंड की रुड़की, यूपी की मुजफ्फरनगर, दिल्ली पुलिस को दे दी है। दूसरी ओर रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी अक्षय को अदालत में पेश किया। पुलिस का पक्ष जानने के बाद अदालत ने आरोपी अक्षय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दिल्ली, करनाल, उत्तराखंड, यूपी से जिन वाहनों की चोरी अक्षय ने की थी उन वाहनों को कागजी व अदालती कार्यवाही के बाद वहां की पुलिस की मार्फत वाहन मालिकों को सौंप दिया जाएगा।
इन वारदातों का हुआ खुलासा:
1. 28 मार्च 2016 को रोबिन के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत मितल मैगा माल के बाहर से बुलेट बाइक चोरी की।
2. 23 अक्तुबर 2017 को जोनी के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत मितल मैगा माल के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की।
3. 11 नवंबर 2017 को जोनी के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत मितल मैगा माल के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की।
4. 20 फरवरी 2017 को जोनी के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत कष्णा गार्डन के बाहर से बाइक चोरी की।
5. 23 मार्च 2017 को आरोपी अक्षय ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत हरिसंन्स आटोमोबाईल के बाहर से बाइक चोरी की।
6.20 फरवरी 2017 को आरोपी अक्षय ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत कष्णा गार्डन के बाहर से बाइक चोरी की।
7. 28 अप्रैल 2016 को आरोपी अक्षय ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत मितल मैगा माल के बाहर से बाइक चोरी की।
8. 20 अक्टूबर 2016 को आरोपी अक्षय ने थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 13 में घर के बाहर से बाइक चोरी की।
9. 8 मार्च 2018 को आरोपी अक्षय ने थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत राज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी की।
10. 3 अगस्त 2016 को आरोपी अक्षय ने थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम चौक के पास से बाइक चोरी की।
11. 12 जनवरी 2016 को आरोपी अक्षय ने थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत सिविल हस्पताल के बाहर से बाइक चोरी की।
12.4 माह पहले घरोंडा जिला करनाल से एक बाइक चोरी करने की।
13. डेढ़ साल पहले दिल्ली से एक अपाचे बाइक चोरी करने की।
14.4 माह पहले रूड़की उतराखंड से बुलेट बाइक चोरी करने की।
15. 3 माह पहले मुज्जफरनगर यूपी से एक स्कूटी चोरी की।
16. 6 माह पहले घरोंडा जिला करनाल से एक बाइक की।
17. 10 माह पहले पानीपत से एक बाइक चोरी करने की।
चोरी की 17 बाइकें बरामद
-हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तरखंड से वाहन चोरी करता था आरोपित अक्षय
फोटो 27