{"_id":"5cdda591bdec2207594b0e67","slug":"61558029713-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को साथी संग पीट-पीट कर किया घायल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को साथी संग पीट-पीट कर किया घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटकर अधमरा कर दिया गया। आरोपियों ने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देंगे और वह कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उनकी अफसरों में पहचान है। वहीं परिजन जब इसकी शिकायत लेकर किला थाना गए तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। अब पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।
पीड़ित युवती ने एसपी को शिकायत देकर बताया है कि वे तीन बहन व एक भाई हैं। 12 मई की सुबह 9 बजे वह घर से करियाणा की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी दलबीर नगर के सोनू ने गली में उस पर अश्लील फब्ती कसी और उसके साथ छेड़खानी की। वह मुश्किल से आरोपी के चंगुल से छूटकर घर गई और छत पर बैठे भाई को बताया कि सोनू ने उसके साथ बदसलूकी की है।
विरोध करने पर भाई को पीटा:
भाई घर से बाहर आया तो आरोपी सोनू चौराहे पर एक अन्य युवक के साथ खड़ा था। भाई ने सोनू से कहा कि उसने ऐसा क्यों किया। आरोपी ने इस दौरान उसकी बड़ी बहन के बारे में भी बुरा-भला कला। भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर भाई की पिटाई कर दी, जिसमें उसकी गंभीर चोटें आई हैं। घायल का आरोप है कि आरोपी उसकी हत्या भी कर सकता था।
विज्ञापन
पुलिस ने कॉल नहीं की रिसीव:
आरोपी ने धमकी दी है कि वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसने किला थाना पुलिस को मदद के लिए कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उसने किला थाना पहुंचकर शिकायत दी है। 14 मई को वह और उसके परिजन किला थाने गए। वहां से पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया। आरोपियों द्वारा उसके व उसके परिजनों पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। आरोपियों से उन्हें जान का खतरा है।
वर्जन..
-पुलिस पर आरोप निराधार हैं। किशोरी व घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, किला थाना प्रभारी।