{"_id":"5c461d80bdec22739c3fd5c8","slug":"61548098944-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीट्स शॉप संचालक से मारपीट कर लूटी 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीट्स शॉप संचालक से मारपीट कर लूटी 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर लूटी 18 हजार नकदी व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शशिकांत कौशिक मॉल स्थित बर्फी वाला मिष्ठान भंडार में रविवार शाम को दो बदमाश पहुंचे। एक ने हेलमेट पहना था। दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। टेस्ट करने के लिए सेल्समैन से बर्फी मांगी। मौका पाकर उसे लात मार कर गिरा दिया। 15 सेकंड के अंदर गल्ले में रखे 18 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सोनीपत के रहने वाले अजीत ने थाना समालखा में शिकायत दी। बताया कि वह शशिकांत कौशिक मॉल स्थित बर्फी वाला की दुकान में सेल्समैन का काम करता हूं। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान पर था। तभी सफेद रंग की बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने आते ही बर्फी चेक कराने को बोला। वह जैसे ही बर्फी लाने के लिए मुड़ा तभी जिस लड़क ने कपड़ा बांध रखा था उसने लात मार दी इससे वह गिर पड़ा। तभी उसने तमंचा निकालकर तान दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान दूसरे बदमाश ने गल्ले में रखे 18 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे ने जाते- जाते मोबाइल उठा लिया। वह 15 सेकंड के अंदर ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पास दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया लेकिन बदमाश नहीं दिखे। एएसआई विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।