फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलर्स ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

-पुलर्स ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

Tue, 14 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
-पुलर्स ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव सौदापुर में शादी की खुशी उस समय गम में बदल गई, जब बारात जाने के वक्त एक मेहमान बेड पर मृत पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वे सब रात को खाने पीने के बाद घुड़चढ़ी में नाच गाकर सोए थे, लेकिन सुबह एक भाती उठ नहीं सका। युवक के ससुरालियों ने हत्या की आशंका जताई है। असंध नहर नाका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के राकेश (26) जनेशरा गढ़ी इंद्री करनाल सौदापुर में अपनी ममेरी बहन के घर भात में आया था। वे लड़के की शादी में रात को खाने-पीने के बाद जमकर नाच गाकर सोए थे। बाद में कमरे में सोए सब लोग उठ गए, लेकिन राकेश बेड पर पड़ा रहा। बारात जाने लगी तो राकेश की तलाश हुई। दूसरे लोगों ने उसको उठाना चाहा, लेकिन वह नहीं उठा। परिवार के लोग उसको अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इधर, असंध नहर नाका चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। वहीं, पानीपत के गढ़ी सिकंदरपुर निवासी ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ससुर कृष्ण निवासी गढ़ी सिकंदरपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की पूजा की शादी पांच साल पहले राकेश के साथ की थी। उनको तीन बच्चे हैं। राकेश सौदापुर अपनी रिश्तेदारी में भात में आया हुआ था। उसने आरोप लगाया कि राकेश की यहां पर हत्या कर दी गई। वहीं राकेश के पिता ने हत्या न होने की बात खुलकर नहीं कही। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर डॉक्टरों के बोर्ड के बीच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। असंध नहर नाका चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इसमें 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed