फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कांवडिय़े की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका

कांवडिय़े की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका

Fri, 21 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
कांवडिय़े की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका
फोटो -13 से 15
विज्ञापन


कांवड़िये की हत्या कर शव खाली प्लॉट में फेंका
- रात को गोमुख से लेकर आया था कांवड़, परिजनों ने रंजिश का जताया शक, महिला समेत पांच पर केस दर्ज

- दस दिन पहले पड़ोस के कुछ युवकों से हुआ था झगड़ा, शव के माथे, सिर व गले पर मिले निशान
- डीएसपी सिटी व एफएसएल की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर की डाबर कॉलोनी में ईंटों से पीट-पीटकर एक कांवड़िये की हत्या कर दी। वह वीरवार रात को ही गोमुख से गंगाजल लेकर लौटा था। उसका शव मकान से सौ मीटर दूर खाली प्लॉट में पड़ा मिला। इकलौते बेटे की हत्या का पता लगते ही हंगामा हो गया। परिजनों ने एक महिला समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हत्या की सूचना पर डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा, एफएसएल की टीम व किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। युवक के माथे व सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, वहीं गले पर भी नीले निशान मिले हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। किला थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कॉलोनी की ही एक महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी निवासी नवीन (21) वीरवार रात करीब नौ बजे कांवड़ लेकर घर पहुंचा था। पिता राजू ने बताया कि नवीन 14 जुलाई को कॉलोनी के ही अपने दोस्त कुलबीर, राम, थाम्मा, राहुल व रोहित के साथ तीन बाइकों पर गोमुख से कांवड़ लाने गए था। थाम्मा व नवीन एक बाइक पर थे। वीरवार रात करीब नौ बजे वह गोमुख से कांवड़ लेकर घर पहुंचे। नवीन घर के बाहर बाइक खड़ी कर व सामान परिजनों को सौंपकर गंगाजल लेकर मंदिर में पूजन करने चला गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि नवीन प्लॉट में मृत अवस्था में पड़ा है। वे लोग मौके पर पहुंचे तो नवीन के माथे व सिर पर गहरी चोट के निशान थे और गले पर भी निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि नवीन की हत्या का पता लगते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। कांवड़िये की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा, एफएसएल व थाना किला प्रभारी सुरेशपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की टीम को घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट मिली है। आशंका जताई जा रही है कि नवीन की हत्या ईंट से पीट-पीटकर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नवीन की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए दो डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर डाबर कॉलोनी निवासी संदीप, कुलदीप व कोमल, अशोक विहार कॉलोनी निवासी अनुज उर्फ बाबा, शगुन व शुभम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या की वारदात का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रंजिश को माना जा रहा है कारण
नवीन के पिता राजू ने बताया कि नवीन का करीब आठ माह पहले कॉलोनी के कुलदीप, उसके पिता ऋषिपाल व संदीप के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में ऋषिपाल को चोटें आई थी। वहीं करीब दस दिन पहले भी नवीन का अशोक विहार कॉलोनी निवासी अनुज उर्फ बाबा, शगुन व शुभम के साथ झगड़ा हुआ था। राजू ने आशंका जताई है कि उसके बेटे की हत्या इन्हीं झगड़ों को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए की गई है।

प्लानिंग के तहत की हत्या
परिजनों का कहना है कि नवीन की हत्या प्लानिंग के तहत की गई है। वारदात को अंजाम देने वाले कई थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले नवीन के साथ हाथापाई की गई। इसी हाथापाई में उसका बनियान भी फट गया। बाद में उसकी गला घोंटकर व सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में शव फेंका और फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर खून के धब्बे तक नहीं मिले। जिससे आशंका है कि नवीन की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव यहां लाकर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

पांच माह पहले हुई थी शादी
नवीन परिवार में इकलौता बेटा था। नवीन की बड़ी बहन शादीशुदा है। नवीन की भी इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते भाई की मौत के बाद बहन का रोते हुए कह रही कि रक्षा बंधन पर अब किसको राखी बांधेगी। परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका
नवीन की हत्या के पीछे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जाहिर की है। लोगों का कहना है कि उसी रंजिश में नवीन की हत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात का खुलासा करने के लिए पहलु से जांच की जाएगी। अभी प्रेम-प्रसंग जैसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वर्जन
डाबर कॉलोनी में एक कांवड़िये की हत्या कर शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। कांवड़िये के माथे, सिर व गले पर निशान मिले हैं। सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर एक महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सुरेश पाल, प्रभारी, थाना किला, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed