फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बुलेट के पटाखे बजाने का विरोध करने पर 10 बदमाशों ने 7 लोगों पर हथियारों से पीटकर किया घायल

बुलेट के पटाखे बजाने का विरोध करने पर 10 बदमाशों ने 7 लोगों पर हथियारों से पीटकर किया घायल

Fri, 04 Jan 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बुलेट के पटाखे बजाने का विरोध करने पर 10 बदमाशों ने 7 लोगों पर हथियारों से पीटकर किया घायल
बुलेट के पटाखे बजाने का विरोध करने पर 10 बदमाशों ने 7 लोगों पर पीटा
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप में 31 दिसंबर की रात को घर के बाहर बुलेट के पटाखे बजाने का विरोध करने पर 10 युवकों ने 7 लोगों पर रॉड, डंडो सहित अन्य हथियारों से हमला किया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फिर से बुलेट के पटाखे बजाते हुए फरार हो गए। घायलों को स्थानीय निवासी सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक से परिजन सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां वें उपचाराधीन है। इनमें एक घायल के सिर पर 30 टांके आए है। साथ ही उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई है।

घायल बाल कृष्ण उर्फ काका पुत्र राम लाल निवासी तहसील कैंप ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को वो अपने दोस्त राकेश उर्फ नैैनू निवासी तेज कॉलोनी तहसील कैंप के पास गया था। राकेश अपने परिवार सहित बाहर पड़ोसियों के साथ बैठा था। जहां बाल कृष्ण भी बैठ गया। उसी दौरान वहां राकेश के घर के सामने बुलेट पर दो युवक आकाश व भविष्य आए। जिन्होंने आते ही बुलेट के पटाखे बजाने शुरू कर दिए। जिसका विरोध स्थानीय निवासियों ने किया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। साथ ही वहां से कुछ ही देर बाद वापस लौट कर आने की बात कही। दोनों बदमाश वहां से चले गए। इसके ठीक 6 मिनट बाद दोनों बदमाश अपने साथ 8 बदमाश और ले आए। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। उनके हाथों में डंडे, रॉड सहित अन्य धारदार हथियार थे। बदमाशों ने वहां आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बदमाश राकेश उर्फ नैनू के घर में घुस गये। जहां पर बदमाशों ने नैनू सहित उसकी पत्नी व बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे वो सभी भी घायल हो गए। बदमाश छोटू तोमर पुत्र ओमपाल तोमर निवासी भावना चौक, आकाश पुत्र डिंपी निवासी तेज कॉलोनी, डिंपी, हैंडल, भविष्य, मिंकी सहित अन्यों ने वारदात को दिया व मौके से बुलेट के पटाखे बजाते हुए फरार हो गए। इस वारदात में राकेश, रिंकू, सन्नी, बाल कृष्ण सहित 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed