{"_id":"594008ae4f1c1b250b8b45a1","slug":"51497368750-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करी के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, छह पशु बरामद
पानीपत। असंध नहर नाका चौकी पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैंटर में पशुओं को भरकर यूपी ले जा रहे थे। पुलिस ने कैंटर से छह पशुओं को मुक्त करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार असंध नहर नाका चौकी पुलिस नाके पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मतलौडा की तरफ से आ रहे एक कैंटर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसने पशुओं को ठूंस-ठूूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने कैंटर से तीन कटड़े समेत छह पशुओं को मुक्त करवाया। पशु तस्करी के आरोप में मुजफ्फरनगर यूपी निवासी समीम और गांव दरियापुर निवासी चालक नीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने बताया कि वह सभी पशुओं को सफीदों से खरीदकर लाए हैं।
असंध नहर नाका चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि छह पशुओं को मुक्त करवाकर नजदीकी गोशाला में पहुंचाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।