{"_id":"5a2ae2264f1c1b76678c0337","slug":"41512759846-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के छोटे भाई का गन प्वाइंट पर अपहरण, नाके पर पुलिस देख छोड़ भागे बदमाश, एक अपहर्ता गाड़ी समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेयर के छोटे भाई का गन प्वाइंट पर अपहरण, नाके पर पुलिस देख छोड़ भागे बदमाश, एक अपहर्ता गाड़ी समेत काबू
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर के छोटे भाई का गन प्वाइंट पर अपहरण, नाके पर पुलिस देख छोड़ भागे बदमाश, एक अपहर्ता गाड़ी समेत काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मेयर सुरेश वर्मा के छोटे भाई नरेश का शुक्रवार शाम को कुटानी रोड स्थित पहचान चौक से गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया। वह उस वक्त घर के सामने एक दुकान पर बैठा था। अपहर्ता दो बदमाशों ने उसको उठाते ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। अपहर्ता पहले मेयर के भाई को तामशाबाद और फिर यूपी ले जाने की फिराक में थे, मगर बबैल रोड पर पुलिस नाका देखकर नरेश को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक अपहर्ता को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। प्रथम दृष्टया रुपयों के लेनदेन की वजह से अपहरण की वारदात को अंजाम दिया जाना माना जा रहा है। इधर, देर रात किला थाने में मेयर समर्थक पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने अपहरण, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुटानी रोड पहलवान चौक स्थित मेयर सुरेश वर्मा के घर के सामने एक दुकान से उसके भाई नरेश का अपहरण कर लिया गया। परिजनों के अनुसार दो युवक एक कार से उतरकर आए और आते ही दुकान पर बैठे नरेश की कनपटी पर दोनों तरफ से कट्टे अड़ा दिए। वे उसको जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठाकर भागे। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग पहले से ही सवार थे। पास पड़ोस के लोगों से जानकारी लगते ही मेयर सुरेश वर्मा व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शहर समेत जिले की नाकाबंदी करा दी। बताया जा रहा है कि बदमाश क्वीड गाड़ी में नरेश को लेकर पहले तामशाबाद गांव पहुंचे और यहां से बबैल रोड से होकर यूपी जाने की तैयारी में थे। बबैल रोड पर पुलिस के नाके से पहले ही अपहरर्ताओं ने अपनी गाड़ी रोक दी और मामले को समझते ही नरेश व कार को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक अपहर्ता को मौके पर ही काबू कर लिया और नरेश को छुड़ाकर कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमित निवासर सोनीपत के रूप में की है। किला थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत लेकर अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दस लाख देने की धमकी दी
नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भूपेंद्र निवासी पहलवान चौक व विजय निवासी गंगाना सोनीपत ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसको तामशाबाद के खेतों में ले गए। उन्होंने उससे दस लाख रुपये की मांग की। उसने उनकी दिलबाग पहलवान से बात कराई और उनको 204 वर्ग गज का प्लॉट देने का वादा किया। उन्होंने उसको पुलिस कार्रवाई करने पर बच्चों से भी हाथ धोने की धमकी दी। उन्होंने अपने दो साथियों को भी वहां पर बुला लिया। वे चारों उसको मोहाली गांव ले आए। यहां से कार में किसी अन्य जगह ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
मेयर शक के आधार पर पुलिस को लेकर आरोपी के घर पहुंचे
बताया जा रहा है कि नरेश का अपहरण होने की सूचना मिलते ही मेयर सुरेश वर्मा व किला थाना पुलिस शक के आधार पर अमित व सोनू के घर पर पहुंचे। यहां पर आरोपियों में से एक की पत्नी ने उनको फोन किया और किसी तरह का उल्टा सीधा काम न करने की सलाह दी। उसने बताया कि पुलिस घर पर आ गई है और किसी तरह का गलत काम करने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी नरेश को छोड़ने को मजबूर हुए।
वर्जन
शहर के बीचोंबीच से सरेआम अपहरण करना चिंता का विषय है। इस तरह से बदमाशों के सिवाय कोई रह नहीं सकता। उन्होंने नरेश के अपहरण की लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस कार्रवाई में किसी तरह की ढील बरतती है तो वे उच्चाधिकारियों से पूरे मामले को लेकर बात करेंगे।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
वर्जन
पुलिस को मेयर सुरेश वर्मा के भाई नरेश का पहलवान चौक कुटानी रोड से अपहरण करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी थी। सनौली नाके के पास बदमाश कार को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अपहर्ताओं से नरेश को छुड़वा लिया है और इसमें एक आरोपी को अपहरण में प्रयुक्त कार समेत काबू कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना किला, पानीपत।