फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हाई अलर्ट के बीच पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट

हाई अलर्ट के बीच पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट

Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट के बीच पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट
हाई अलर्ट के बीच पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा।
पुुलिस के हाई अलर्ट के बीच मतलौडा के गांव अटावला स्थित जयसिंह फिलिंग स्टेशन पर चार बदमाश लूटपाट कर गए। बदमाशों ने पहले अपनी कार में पांच सौ का पेट्रोल डलवाया और फिर सेल्समैन का पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पंप कारिंदों ने मोटरसाइकिल से गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन वे उनको पकड़ नहीं पा सके। थाना मतलौडा पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वारदात रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। अटावला गांव स्थित जयसिंह फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन प्रमोद निवासी अहर ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपनी मशीन पर तैनात था। इसी समय एक कार में चार युवक आए। उन्होंने कार में पांच सौ रुपये रुपये का पेट्रोल डलवाया। वह तेल डालने के बाद उनसे पैसे लेने लगा तो वे उसी का बैग छीनकर फरार हो गए। उसने दूसरे सेल्समैनों को इसकी जानकारी दी और मोटरसाइकिल लेकर उनका पीछा किया। बदमाश कार उरलाना की तरफ लेकर फरार हो गए। प्रमोद ने बताया कि उसके बैग में पेट्रोल सेल के करीब 20 हजार रुपये थे। थाना मतलौडा प्रभारी नरेंद्र दहिया ने बताया कि पुलिस को अटावला गांव स्थित जयसिंह फिलिंग स्टेशन पर लूटपाट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed