{"_id":"5c7985f7bdec2226154d246c","slug":"31551468023-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड व्यापारी से 60.70 लाख की डकैती करने के मास्टरमाइंड सहित दो काबू, 5 हजार की नकदी सहित आभूषण बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड व्यापारी से 60.70 लाख की डकैती करने के मास्टरमाइंड सहित दो काबू, 5 हजार की नकदी सहित आभूषण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायमंड व्यापारी से 60.70 लाख की डकैती करने के मास्टरमाइंड सहित दो काबू
पानीपत। दिल्ली के डायमंड व्यापारी से 60.70 लाख की डकैती करने के मामले में फरार चल रहे दो मास्टरमाइंड में से एक मास्टरमाइंड सहित दो को सीआईए-थ्री पुलिस ने हरिसिंह चौक से गिरफ्तार किया। डकैतों के कब्जे से 5 हजार की नकदी सहित उनके हिस्से के आभूषण भी बरामद किए। दोनों डकैतों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस वारदात में शामिल एक और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि वीरवार शाम गश्त के दौरान एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत टीम तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गत दिनों लाल बत्ती चौक के पास दिल्ली के ज्वैलर्स से ज्वैलरी लूटने की वारदात में संलिप्त फरार दो आरोपी हरिसिंह चौक के पास संद्घिग्ध रूप से घूम रहे है। सूचना के आधार पर टीम ने दोनों को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी मास्टरमाइंड दीपक पुत्र सुधीर निवासी हरिनगर व दूसरा धीरज पुत्र विजय निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक व 5 हजार की नकदी व उनके हिस्से के आभूषण बरामद कर लिए गए।
7 आरोपी जा चुके है जेल : वारदात में शामिल सात आरोपी असलम पुत्र यासिन निवासी कैराना यूपी, राजेंद्र उर्फ रवि उर्फ काला पुत्र दीनदयाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत, अलीम पुत्र अबल हुसैन निवासी अधमी, साजिद पुत्र इरफान निवासी अधमी, खलिजा पुत्र हमिद निवासी अधमी, ललित पुत्र किरतपाल निवासी छाजपुर, संदीप पुत्र शिवकुमार निवासी छाजपुर पानीपत को गिरफ्तार कर करीब 80 प्रतिशत माल बरामद कर जेल भेजा जा चुका है।