फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शादी शुदा होने के बावजूद तांत्रित ने की लव मैरिज, पत्नी को तांत्रिक के दूसरे अफेयर के बारे पता चला तो जीटी रोड पर लेटकर मरने का

शादी शुदा होने के बावजूद तांत्रित ने की लव मैरिज, पत्नी को तांत्रिक के दूसरे अफेयर के बारे पता चला तो जीटी रोड पर लेटकर मरने का

Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शादी शुदा होने के बावजूद तांत्रित ने की लव मैरिज, पत्नी को तांत्रिक के दूसरे अफेयर के बारे पता चला तो जीटी रोड पर लेटकर मरने का
दूसरी महिला से संबंध के शक पर पत्नी का हंगामा, पति ने पैर पकड़कर मांगी माफी
विज्ञापन

फोटो संख्या - 55 से 57
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर बस स्टैंड के नजदीक अधेड़ पति-पत्नी ने खूब हंगामा काटा। महिला अपने तांत्रिक पति के दूसरी महिलाओं से भी संबंध होने से खफा थी। उसने जीटी रोड पर लेटकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। ये ड्रामा देखकर भीड़ जुट गई। रोती हुई पत्नी ने भीड़ के सामने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेमी पति ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर माफी मांगी। भीड़ ने प्रेमिका को समझाया। दो घंटे के बाद प्रेमिका मानी। तांत्रिक ने शादीशुदा होने के बावजूद 8 साल पहले 48 साल की महिला से प्रेम विवाह किया था।

गांव सफीदों के रहने वाले रामकिशन (46) और पानीपत निवासी उमा (बदला हुआ नाम) ने शादीशुदा होने के बावजूद कोर्ट मैरिज की। दोनों ने लगभग 8 साल पहले शादी की थी। प्रेमिका ने बताया कि उसने रामकिशन के लिए सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन वह अब उसे धोखा दे रहा है। उसके पास अकसर लोगों का आना जाना रहता है। उसने रामकिशन को एक महिला के साथ प्रेम भरी बातें करते हुए कई बार देखा है। वह उसे धोखा दे रहा है। वह इस धोखे को सहन नहीं कर सकती। इसलिए वह सोमवार शाम 6 बजे सफीदों से अपना घर छोड़कर पानीपत आई थी। उसके पीछे पीछे दूसरी बस में रामकिशन भी आ गया। इस बात से प्रेमिका इतनी दुखी थी कि उसने जीटी रोड पर लेट कर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। लोगों ने उसको जीटी रोड से हटाया। लोगों ने उससे इसका कारण पूछा। इस पर लोगों ने रामकिशन को ही फटकार लगाई। रामकिशन ने दो घंटे तक पत्नी को मनानेे का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। लोगों के कहने पर रामकिशन ने उसके पैर पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में किसी दूसरी महिला की तरफ न देखने तक का भी वायदा किया। रात 8 बजे लोगों ने दोनों का समझा बुझाकर सफीदों की बस में बैठाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed