फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -महिला का आरोप डॉक्टर ने बच्चे की जांच करने की बजाय उसके साथ की छेड़छाड़

-महिला का आरोप डॉक्टर ने बच्चे की जांच करने की बजाय उसके साथ की छेड़छाड़

Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
-महिला का आरोप डॉक्टर ने बच्चे की जांच करने की बजाय उसके साथ की  छेड़छाड़
सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर ने महिला के साथ की छेड़छाड़, महिला के पति ने जड़े थप्पड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने डॉक्टर को सबके सामने उसके कैबिन में थप्पड़ जड़ दिए। महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चे की जांच कराने आई थी। आरोपी डॉक्टर ने बच्चे को जांच करने की बजाय उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। सीएमओ व एमएस ने मामला सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। महिला ने फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ शनिवार को सिविल अस्पताल में अपने बच्चे को दस्त की दवा दिलाने आई थी। वह ओपीडी की पर्ची बनवाकर डॉक्टर के पास पहुंची। उसका पति डॉक्टर कक्ष के बाहर खड़ा हो गया और वह अंदर चली गई। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसकी सारी बात सुनकर उसके बच्चे का चेकअप करने की बजाय उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। वह डॉक्टर से बड़ी मुश्किल से बचकर बाहर आई। उसने बाहर आकर पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। बताया जा रहा है कि महिला के पति अंदर जाते ही डॉक्टर को सबके सामने कई थप्पड़ जड़ दिए। डॉक्टर को थप्पड़ जड़ते ही स्टाफ व दूसरे कर्मी वहां पर पहुंच गए। स्टाफ ने दंपति को समझाकर शांत किया। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा को इसकी जानकारी लग गई। उन्होंने एमएस डॉ. आलोक जैन को भेजा। एमएस डॉ. आलोक जैन ने दंपति को शांत किया और उनको इस मामले में अपने स्तर पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस के पास सिविल अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान सिंह एएसआई, अतिरिक्त प्रभारी, बस स्टैंड चौकी, पानीपत।
वर्जन
सिविल अस्पताल में एक महिला के साथ एक डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली है। उनके पास महिला की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मैंने अपने स्तर पर एमएस को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। मुझे इस तरह की कोई लिखित शिकायत मिलती है तो मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed