फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डेरा प्रमुख की सजा के फैसले को लेकर प्रशासन व पुलिस सतर्क

डेरा प्रमुख की सजा के फैसले को लेकर प्रशासन व पुलिस सतर्क

Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख की सजा के फैसले को लेकर प्रशासन व पुलिस सतर्क
फोटो-13, 16 से 21 और 31 व 32
विज्ञापन


डेरा प्रमुख की सजा को लेकर प्रशासन व पुलिस सतर्क
- स्कूल व कॉलेज आज भी रहेंगे बंद, कई डेरा प्रेमी रोक के बाद भी रोहतक रवाना

- प्रशासन कर सकता है शिक्षण संस्थाओं का अवकाश घोषित
- प्रशासन और पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया दौरा
- प्रशासन व पुलिस की रोहतक जाने वाले टोल प्लाजा पर कड़ी नजर
- क्षेत्र में पहुंची पैरा मिलिट्री फोर्स पुलिस के साथ मिलकर रखेगी हालात पर नजर

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिला प्रशासन व पुलिस डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण के मामले में सोमवार को रोहतक जेल में सुनाए जाने वाले सजा के फैसले को देखते हुए सतर्क हो गई है। प्रशासन व पुलिस ने रोहतक जाने वाले रास्तों खासकर डाहर गांव स्थित टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा गोहाना व रोहतक की तरफ जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इन मार्गों पर हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन सबके बीच जिले से दर्जनों डेरा प्रेमी पहले से ही रोहतक में दाखिल हो गए हैं। कुछ डेरा प्रेमी सोमवार की सुबह रोहतक जाने की तैयारी में हैं। प्रशासन ने डेरा प्रमुख की सजा के फैसले को देखते हुए स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं की सोमवार को भी छुट्टी घोषित कर दी है।
जिला प्रशासन व पुलिस पंचकूला में डेरा अनुयायियों को जाने देने की भूल अब दौबारा नहीं दोहराना चाहता और अब रोहतक की तरफ अनुयायियों को जाने से रोकने की मुद्रा में आ गया है। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने रविवार को रोहतक जाने वाले प्रमुख मार्गों व सड़कों का मौका मुआयना किया और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने रविवार को दोपहर बाद ही इन रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी और हर वाहन व संदिग्ध व्यक्ति की बारीकी से तलाशी के बाद आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन


कई डेरा अनुयायी रोहतक रवाना, अन्य सोमवार को जाने की तैयारी में
डेरा प्रमुख के नाम चर्चा घर सील होने के बाद भी अनुयायी गुपचुप स्थानों पर अपनी बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सौदापुर स्थित नाम चर्चा घर के नजदीक डेरा अनुयायियों ने रविवार को बैठक की। कई अनुयायियों ने हर हाल में रोहतक पहुंचने का एलान किया। गांव के दो डेरा अनुयायियों ने कहा कि वे हर हाल में रोहतक जाएंगे। थाना मॉडल टाउन पुलिस इसकी सूचना मिलते ही गांव पहुंची, लेकिन अनुयायी पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधीश ने घोषित की स्कूलों की छुट्टी
जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने डेरा प्रमुख सच्चा सौदा सिरसा पर आए कोर्ट के फैसले के बाद शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 अगस्त सोमवार को सभी सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थान बंद करनेक के आदेश जारी किए हैं। इनकी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को अति आवश्यक तौर पर आदेश दिए गए हैं।

हाईवे पर बनाए तीन नाके
इसराना (ब्यूरो)। सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में बनने जा रही सीबीआई की अस्थाई अदालत में डेरा प्रमुख को सजा सुनाई जाएगी। प्रशासन, पुलिस व खुफिया तंत्र क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
रविवार दोपहर बाद करीब सवा चार बजे डाहर टोल पर पहुंची पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी टोल पर पहुंची। यहां पर एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, डीएसपी देसराज, तहसीलदार संजीव कुमार व थाना प्रभारी नवीन संधु ने पैरा मिलिट्री की कंपनी के साथ बातचीत की। पैरा मिलिट्री की कंपनी ने क्षेत्र के बारे पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि इसराना में 104 जवान पैरा मिलिट्री व साठ जवान हरियाणा पुलिस के हैं। पुलिस ने पहला नाका डाहर टोल, दूसरा नाका इसराना में हाईवे पर जैन फिलिंग स्टेशन के सामने व तीसरा नाका शाहपुर गांव के आउटर पर लगाया है। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों व उसमें बैठे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

रेल व बस सेवा भी बंद रखने पर विचार
रविवार को सड़क व पटरी पर दौड़ी बस व रेल सेवाओं को सोमवार को ब्रेक लग सकते हैं। रोडवेज के साथ रेलवे भी किसी तरह का जोखिम उठाने की तैयारी में नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को रेल पूरी तरह से बंद रहेंगी। इक्का दुक्का ट्रेन को स्थिति के अनुसार चलाया जा सकता है। वहीं रोडवेज दिल्ली व चंडीगढ़ कुछ बसों को चला सकता है, जबकि रोहतक व सिरसा की तरफ जाने वाली बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है।

वर्जन
पुलिस ने डेरा प्रमुख की सजा के फैसले के दृष्टिगत पूरी तरह से मुस्तैद है। रोहतक, जींद व सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहनों व दूसरे लोगों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। जिले में पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।

- राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।

वर्जन
डेरा प्रमुख की सजा के फैसले से पहले व बाद में किसी तरह से कानून व व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जिला में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मैंने खुद भी एसपी राहुल शर्मा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। जिले में सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल व कॉलेजों की सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है।
- डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed