{"_id":"595945224f1c1bec5e8b4af7","slug":"31499022626-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग पर आए सिक्योरिटी मैनेजर ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग पर आए सिक्योरिटी मैनेजर ने दबोचा आरोपी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टावर से सामान चोरी करता आरोपी पकड़ा, दो भागे
पानीपत। रामलाल चौक स्थित कैनरा के ऊपर लगे टावर से बैट्री चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दो भाग गए। सिक्योरिटी मैनेजर ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। गांव सुताना निवासी बिजेंद्र ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी मैनेजर कार्यरत है। रविवार को वह शहर में लगे कंपनी के टावरों की चैकिंग कर रहा था। रामलाल चौक स्थित केनरा बैंक के ऊपर लगे एटीसी टावर को चेक करने पहुंचा तो वहां पर पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। उसने लोगों का परिचय पूछा तो तीनों बहाने बनाने लगे। सिक्योरिटी मैनेजर ने एक को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से दो टीआरएक्स बैट्री बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को थाना मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव जाटल निवासी प्रदीप के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों की पहचान गांव जाटल निवासी मुकेश व सन्नी के रूप में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।