{"_id":"595554594f1c1b0d318b48ab","slug":"31498764377-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-दस दिन तक चले उपचार के दौरान नही दे पाया रमेश बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-दस दिन तक चले उपचार के दौरान नही दे पाया रमेश बयान
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा। उरलाना कलां गांव की गली में संदिग्ध परिस्थितियों अचेत अवस्था में पाए निवासी रमेश कुमार ने दस दिन बाद रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार तड़के चार बजे दम तोड़ दिया। सिर में गहरी चोट होने से बोल न पाने की वजह से दस दिन तक भी वह पुलिस को वह कुछ नहीं बता पाया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में जांच तेज कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उरलाना कलां निवासी रमेश कुमार अपने गांव के ही दोस्त सुनील के साथ 24 जुलाई को किसी काम के लिए घर से बाहर निकला था। इसके कुछ समय बाद रमेश कुमार गली में अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। बेहोशी की हालत में रमेश कुमार को खानपुर पीजीआई दाखिल करवाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर सीटी स्कैन करने पर पता चला कि रमेश के सिर में चोट लगी है। लेकिन बोल न पाने के कारण पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे पाया। उसने वीरवार तड़के चार बजे दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने अब तक किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इस संबंध में उरलाना चौकी प्रभारी रामेशवर दत्त ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक किसी के खिलाफ परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।