फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3 persons died

जश्न मना कर लौट रहे युवक सहित तीन की मौत

Tue, 12 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 12 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव गोली, असंध निवासी जयबीर (25) रविवार को जींद के डिडवाड़ा में अपने नजदीकी के सरपंच पद के चुनाव में गया था। शाम को वह जीत का जश्न मनाकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


गोली-डिडवाडा रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जयबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं गांव बुटाना निवासी अजमेर की रोहतक-पानीपत हाईवे पर महराणा गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई।

उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। उधर, अलीपुर खालसा गांव निवासी ओमगिरी और राम साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। बड़ौली गांव के समीप कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। ओमगिरी ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed