फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27-year-old man kidnapped and raped an eight-year-old girl in Panipat

पानीपत में दरिंदगी: 27 साल के युवक ने आठ साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

Wed, 12 Apr 2023 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

ओल्ड इंडस्ट्रियल क्षेत्र पुलिस थाना की दो टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। बच्ची की हालत नाजुक बनी है। एक घंटे तक बच्ची को ब्लीडिंग होती रही, डॉक्टर देरी से पहुंच सकी।

विज्ञापन
27-year-old man kidnapped and raped an eight-year-old girl in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में ओल्ड इंडस्ट्रियल क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक आठ साल की बच्ची को 27 साल के युवक ने अपनी हवश का शिकार बनाया। बच्ची स्कूल से आकर घर के पास ही सहेलियों के साथ खेल रही थी। आरोपी बच्ची को उठाकर पार्क के पास एक प्लॉट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन


आरोपी युवक ने इस बच्ची से पहले दूसरी बच्ची को शिकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन वो हाथ छुड़ाकर भाग गई थी। उस बच्ची ने घर जाकर आरोपी के बारे में बताया था। पिता बच्ची को लेकर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस पहुंचा। यहां पुलिस बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल में आई।
विज्ञापन


एक घंटा तक बच्ची इमरजेंसी में दाखिल रही लेकिन महिला डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। बच्ची को रक्त रिसाव होता रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस की दो टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वो कूड़ा बीनकर बच्चों का भरण पोषण करता है। उसकी बड़ी बेटी आठ साल की है और यहां सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी बुधवार दो बजे स्कूल से घर आई थी। आते ही वो कपड़े बदलकर खाना खाकर अपने सहेलियों के साथ खेलने बाहर चली गई थी।

वो कॉलोनी में ही पार्क के पास नाले किनारे खेल रही थी। कुछ देर बाद उन्हें एक बच्ची ने आकर बताया कि रुसतम उसकी बेटी को उठाकर ले गया है। वो तुरंत पार्क की ओर गया तो उसे बेटी रास्ते में रोते हुए आती मिली। उसके कपड़े खून से सने थे। बेटी ने उसको रोते हुए बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है।

बच्ची को उठाकर तुरंत पुलिस थाना में पहुंचा। यहां से पुलिस उन्हें लेकर सिविल अस्पताल में गई। यहां बच्ची एक घंटे तक दाखिल रही लेकिन महिला डॉक्टर मेडिकल के लिए नहीं पहुंची। बच्ची का रक्त रिसाव होता रहा। काफी देर बाद डॉक्टर अस्पताल आई और बच्ची का मेडिकल प्रशिक्षण किया गया। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

आरोपी पर छेड़छाड़ के कई आरोप
इलाके लोगों ने बताया कि रुसतम पर छेड़छाड़ के कई  आरोप लगे हैं। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है। वो अपराधिक प्रवृति का युवक है। उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 


आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे- एसएचओ
पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। उस पर केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को  जल्द पकड़ लेंगे। -नरेंद्र सिंह, एसएचओ पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed