{"_id":"59b7d1544f1c1bfe7f8b6617","slug":"21505218900-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से परेशान था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से परेशान था युवक
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
पानीपत। हुडा सेक्टर-25 इंडो फार्म के पास एक युवक ने गाडर पर लगे हुक पर फंदा लगाकर जान दे दी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अजय देव (20) मूल निवासी उत्तर प्रदेश हाल ही में अपने परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर-25 इंडो फार्म में रह रहा था। वह एक फैक्ट्री में ही मजदूरी करता था। उसने सोमवार देर रात को अपने कमरे के गाडर में फंदा लगाकर जीवनलीला खत्म कर ली। परिजनों को सुबह ही उसकी मौत की जानकारी लगी। पुलिस इसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर शवगृह में रखवाया। परिजनों ने बताया कि अजय देव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसने इसी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।