फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गोहाना रोड पर कबंल शोरूम के सामने से कार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, नाम पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा: अभी वो सो रहा है, कल

गोहाना रोड पर कबंल शोरूम के सामने से कार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, नाम पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा: अभी वो सो रहा है, कल

Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड पर कबंल शोरूम के सामने से कार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, नाम पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा: अभी वो सो रहा है, कल
फोटो संख्या- 23 व 24
विज्ञापन


कार चोरी करते पकड़ा आरोपी, नाम पूछा तो पुलिस बोली, अभी वह सो रहा है
शॉपिंग कर रहा था परिवार, बाहर खड़ी गाड़ी में घुस गया चोर, पुलिस चौकी ले जाकर आरोपी को सुला दिया
अमन वर्मा
पानीपत। गोहाना रोड पर कंबल शोरूम के सामने से शुक्रवार को एक व्यक्ति को कार चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से औजारों से भरा हुआ बैग बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने मौके पर ही उसकी धुनाई की और गोहाना मोड़ पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगमाल सिंह पुनिया, होमगार्ड राधेश्याम व सोनू तोमर मौके पर पहुंचे और आरोपी को बैग समेत काबू कर किशनपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद किशनपुरा चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची व आरोपी को बैग समेत चौकी ले गई। पुलिस ने चोरी के आरोपी को चौकी ले जाते ही सुला दिया। पीड़ित पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई करने को कहता रहा, लेकिन पुलिस इस बात की दलील देती रही कि वह सो रहा है। उसके जागने के बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
सेक्टर-11 निवासी विपिन की सेक्टर में ही एक्वैरियम की दुकान है। शुक्रवार को वह उसके परिवार के साथ गोहाना रोड पर कंबल बाजार के एक शोरूम में शॉपिंग करने गए थे। दोपहर पौने दो बजे वे शोरूम के आगे पहुंचे। वहां अपनी कार को शोरूम के बाहर पार्क कर सभी सदस्य शोरूम के अंदर गए। कार लॉक करने के बाद दुकानदार से उनकी बेटी ने चाबी ले ली। इसके बाद वे सभी सदस्य शोरूम में शॉपिंग करने लगे। दोपहर एक बजकर 58 मिनट पर बेटी ने कार खुलने के बाद आने वाले अलर्ट अलार्म की आवाज सुनी। इसके बाद वे शोरूम से बाहर की ओर आई व गाड़ी को देखा। गाड़ी की ओर देखते ही उसने पिता विपिन को आवाज लगाई व कहा कि गाड़ी के अंदर कोई आदमी बैठा है। इसके बाद विपिन व उसके परिवार के लोग बाहर आए व कार के अंदर बैठे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला। जांच करने पर पता चला कि कार की पिछली सीट पर काले रंग का बैग पड़ा मिला। इसको चेक करने पर उसमें से पिन, हथौड़ी, पेचकस सहित मास्टर की व अन्य औजार बरामद हुए। इसके बाद विपिन ने गोहाना मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सूचना दी। इस बारे में डीएसपी जगदीप दूहन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्टि जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया।
विज्ञापन


किसी को पकड़ लिया, मतलब ये नहीं है कि वह चोर है
इस संबंध में किशनपुरा चौकी पुलिस प्रभारी एएसआई बलजीत ने कहा कि यदि किसी की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेकर उसे पुलिस साथ ले आई तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह चोर ही है। इसके बाद पकड़े गए व्यक्ति का नाम पूछने पर चौकी प्रभारी ने कहा कि अभी वो व्यक्ति सो रहा है, उसके उठने के बाद उसका नाम पूछूंगा और किसी की शिकायत मिलने पर ही नाम बताऊंगा। उधर, चांदनीबाग थाना डीएसपी जगदीप सिंह दून ने वारदात पूरी सुनने के बाद बिना जवाब दिए फोन काट दिया व उसके बाद फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में हुए 36 वाहन चोरी
शहर में वाहन चोरी की वारदात दिन पर दिन बढ़ रही है। इसी के चलते शहर में गत माह में 36 वाहन चोरी हो गए। इनमें बाइक सहित कार की चोरी शामिल है। लेकिन पुलिस के इसी रवैये के चलते चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

इन जगहों से होती है वाहन चोरी
जिन जगहों पर पुलिस खुद को सक्रिय बताती है, उन्हीं जगहों पर चोरी सहित अन्य वारदात होती है। सिविल अस्पताल, लघु सचिवालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कॉलेज के बाहर व बैंकों के बाहर से ही वाहन चोरी होते हैं। गौरतलब है कि पुलिस चोरी की वारदात को छोटा क्राइम समझती है, जिसका फायदा उठा कर चोर शहर से दिनदहाड़े वाहन चोरी करते हुए यूपी की ओर निकल जाते हैं। जहां कैराना सहित अन्य क्षेत्रों में वो वाहन को कटवा कर बेच देते हैं। पुलिस वारदात की सीसीटीवी फुटेज उठा कर मामले को ट्रेस करने के प्रयास करने की बात कहती है।


मेरा नंबर लेकर कहा कि फिर करेंगे बात : विपिन
पुलिस ने मौके पर मेरा नंबर ले लिया व कहा कि फिर बात करेेंगे। इसके बाद मैंने उन्हें लिखित में शिकायत देने के बारे में भी कहा, मगर उन्होंने बाद में बात करने का हवाला दिया व वहां से चले गए।
- विपिन, कार मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed