फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Crime News: 20 lakh rupees of youth cheated in Panipat of Haryana

पानीपत: दुकान बेचने के नाम पर हड़पे 20 लाख, मांगे तो शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, दे रहा वायरल करने की धमकी

Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

एक युवक ने पीड़ित से एक करोड़ रुपये की दुकान का बयाना लिया था। अब अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर बयाने के दस्तावेज और 10 लाख रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन
Panipat Crime News: 20 lakh rupees of youth cheated in Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की दुकान बेचने के नाम पर एक आरोपी ने युवक से 20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने बयाने के 20 लाख रुपये लिए और रजिस्ट्री भी नहीं कराई।

विज्ञापन


रुपये वापस मांगे तो अपने ऑफिस बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई और बेसुध होने पर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये और बयाने के असल दस्तावेज की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


चांदनीबाग थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि सेक्टर 12 निवासी रविंद्र अरोड़ा की डेज होटल के साथ एक दुकान है। रविंद्र ने उसके साथ इसका एक करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। उसने 30 अप्रैल 2021 को तहसील में रविंद्र को 20 लाख रुपये देकर बयाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रजिस्ट्री कराने की तिथि एक नवंबर रखी, लेकिन वह तहसील में समय पर नहीं पहुंचा। शाम तक न पहुंचने पर उसने तहसील में अपनी हाजिरी लगवा दी। उसने रविंद्र को कई बार रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। अपने रुपये मांगे तो  21 नवंबर को हिसाब करने के लिए होटल डेज के पास एक ऑफिस में बुलाया। ऑफिस में रविंद्र और हर्ष नागपाल शराब पी रहे थे। उसे भी जबरदस्ती शराब पिला दी। 

यह भी पढ़ें ः ठगी: कारोबार शुरू करने का झांसा देकर हरियाणा-पंजाब के 400 लोगों से करीब आठ करोड़ रुपये ठगे, पुलिस को दी शिकायत

आरोप है कि शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिससे उसे होश नहीं रहा। एक माह के बाद रविंद्र ने उसे कॉल किया और कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बना रखी है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसे वायरल न करने बदले में उसने बयाने के असल दस्तावेज और 10 लाख रुपये देने पड़ेंगे।


पीड़ित ने बताया कि आरोपी रविंद्र उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसकी वीडियो बेटे और बेटी के ससुर को भेज दी। आरोपी मानसिक प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि फोन पर ब्लैकमेल करने के दौरान आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है। इसे पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो जिम्मेदार आरोपी रविंद्र होगा। 

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed