{"_id":"5ad79a104f1c1b3b0a8b53de","slug":"191524079120-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जमा करवाने आए युवक से बदमाशों ने छीने पौने दो लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में जमा करवाने आए युवक से बदमाशों ने छीने पौने दो लाख रुपए
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में पैसे जमा कराने आए आढ़ती से बदमाशों ने छीने पौने दो लाख
पानीपत।
जीटी रोड स्थित पीएनबी में रुपये जमा करवाने आए आढ़ती से दो बदमाश पौन 2 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल नंबर पर शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। घरोंडा स्थित कोहंड गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया की वो पानीपत सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। बीते सोमवार वो पीएनबी में 1 लाख 41 हजार रुपये जमा करवाने गया। बैंक के बाहर उसे दो अज्ञात युवक मिले, जोकि उसको बातों में लगाकर बैंक के बाहर ले गए। बाहर आकर दोनों उनमें से एक युवक पीछे खड़ा हो गया। पीछे खड़े युवक की गतिविधि को देखने के लिए जैसे ही मुड़ा तो सामने वाले युवक ने उसके हाथ से पैसों से भरा थैला छीना और भाग गया। पीड़ित ने तुरंत कंट्रोल रूम में कॉल कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।