फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर छात्रा ने रुकवाई बस

-जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर छात्रा ने रुकवाई बस

Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
-जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर छात्रा ने रुकवाई बस
बस में एमबीए की छात्रा के साथ छेड़छाड़, बुजुर्ग पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज की एक बस में एमबीए की छात्रा के साथ एक बुजुर्ग ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को विरोध किया और टोल प्लाजा पर बस रुकवाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को काबू कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की एक बस में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। युवती ने जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर बस को रुकवा लिया और सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-छह चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। युवती ने बताया कि वह अंबाला की डिफेंस कॉलोनी निवासी रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस में दिल्ली जा रही थी। एक बुजुर्ग व्यक्ति सीट पर उसकी साइड में बैठा था। वह उसको गलत नीयत से बार-बार टच कर रहा था। उसने पानीपत टोल प्लाजा पर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसने टोल प्लाजा पर बस रुकवाई और सौ नंबर पर फोन कर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम नरेंद्र सिंह निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-40-बी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में सेक्टर-छह चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed