{"_id":"59400e414f1c1ba40a8b45bd","slug":"191497370177-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलमारी का ताला तोड़ दो लाख नकदी और जेवर चोरी
पानीपत/सनौली। गांव राणा माजरा में चोरों ने एक मकान से करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। थाना सनौली पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव राणा माजरा निवासी शाबिर अली ने थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब एक बजे उसकी आंख खुली और वह उठकर सोने के लिए अंदर गया तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है। बताया कि चोरों ने रात को अलमारी का ताला तोड़कर उसने रखे करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी कर लिए। थाना सनौली से जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।