फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चप्पल धोने गया किशोर, फिसला पांव, नहर में डूबने से एकलौते बेटे की मौत

चप्पल धोने गया किशोर, फिसला पांव, नहर में डूबने से एकलौते बेटे की मौत

Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
चप्पल धोने गया किशोर, फिसला पांव, नहर में डूबने से एकलौते बेटे की मौत
चप्पल धोने गया किशोर, फिसला पांव, नहर में डूबने से एकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन

पानीपत। कश्यप कॉलोनी निवासी करीब 15 वर्षीय किशोर अपनी बुआ के लड़के साथ बिंझौल नहर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसकी चप्पल पर गोबर लग गया। जिसे साफ करने के लिए वो नहर किनारे गया। जहां पांव फिसलने से नहर में डूब गया। किशोर का शव नहर से बरामद कर रविवार की रात को उसे सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दी शिकायत में चाचा दानसिंह ने बताया कि घटना 21 मार्च की है। उसका 15 साल का भतीजा कुनाल पुत्र भागवती देवी बुआ के लड़के के साथ नहर के आसपास के क्षेत्र में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी चप्पल पर गोबर लग गया। वो नहर किनारे चप्पल धोने के लिए चला गया था। जब वो चप्पल धो रहा था तो उसी दौरान उसका पांव फिसलने से नहर में डूब गया। उसकी बुआ के लड़के ने शोर कर परिजनों व राहगीरों को वहां मदद के लिए बुलाया। जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक वो डूब चुका था। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। जिसका शव रविवार रात को समालखा स्थित नहर में मिला। मृतक आठवीं का छात्र था व उसके पिता की करीब 10-12 साल पहले हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से मां अपने एकलौते लाडले बेटे कुनाल के सहारे ही अपना जीवन जी रही थी। लाडले की मौत के बाद से मां सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed