{"_id":"5b82e58d42c792463c050703","slug":"181535305101-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क6 दिनों में 19 लूट व 20 चोरी की वारदात, शहर में बदमाशों का खौफ, औद्योगिक सेक्टरों को निशाना बना रहे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क6 दिनों में 19 लूट व 20 चोरी की वारदात, शहर में बदमाशों का खौफ, औद्योगिक सेक्टरों को निशाना बना रहे बदमाश
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या-35
26 दिनों में 26 लूट और 20 चोरी की वारदात, बदमाश बेखौफ
एसटीएफ को सौंपा बदमाशों को पकड़ने का जिम्मा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में इस माह के 26 दिनों में 26 लूट और 20 चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। चोरों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि वे पॉश कालोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और वीवीआईपी क्षेत्र तक को अपना निशाना बना रहे। इतना ही नहीं बदमाश औद्योगिक क्षेत्रों व उद्योगपतियों को उनका निशाना बना कर लूट की वारदात को अंजाम देकर शहर से बाहर यूपी की ओर आसानी से आ जा रहे हैं। सरकार ने इन बदमाशों को पकड़ने का जिम्मा अब एसटीएफ यानि स्पेशल टास्क फोर्स को दे दिया है।
बदमाश शहर के उद्योगपतियों और वीवीआईपी को भी निशाना बनाने लगे हैं। पिछले दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया। दो बदमाशों ने शहर की डायर्स एसोसिएशन के सरपरस्त प्रमोद गुप्ता को उनकी फैक्टरी में ही घुस कर लूटपाट के इरादे से उनकी छाती पर पिस्तौल तान व गोली चला दी। इससे उनकी मौत हो गई। फैक्टरी में मौजूद ड्राइवर की बहादुरी से भले ही आरोपी पकड़े गए हों, लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन शहर को सुरक्षित माहौल नहीं दे सका है।
शुक्रवार को दिल्ली से लौट रहे चावल व्यापारी को उसी की ही गली में उसी के ही घर के बाहर बदमाशों ने उन पर हमला कर उनसे 25 लाख रुपये की नकदी छीन ली व बेखौफ होकर शहर से आसानी से बाहर चले गए। बदमाश लुटेरे शहर में कई चेक पोस्ट से होकर गुजरते हैं, लेकिन वे किसी भी पुलिसकर्मी को दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे बदमाशों का यूपी की ओर से रोजाना ही आना-जाना होता है, मगर पुलिस उनको देख नहीं पाती है।
विज्ञापन
किरायेदारों का वेरीफिकेशन न होने से बढ़ता है अपराध
पानीपत में पौने चार लाख लोग बाहरी प्रदेशों के रहते हैं। इनमें से अब भी सवा दो लाख लोगों का वेरीफिकेशन नहीं हो पाया है। आपराधिक प्रवृति के लोग वारदात केे अंजाम देकर निकाल जाते हैं। पुलिस को उनका रिकार्ड नहीं मिल पाता। इसलिए वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही रहते हैं।
वारदात को अंजाम देकर यूपी की ओर भाग जाते हैं
बदमाश सेक्टर 25, 29 व 24 में अधिक चेन स्नेचिंग व लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। अधिकतर वारदात को शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच अंजाम दिया जाता है। इसके बाद बदमाश उग्राखेड़ी गांव की ओर से सनौली रोड से होते हुए यूपी में दाखिल हो जाते हैं, इसलिए पुलिस के लिए इनको पकड़ना काफी मुश्किल हो जाता है।
अगस्त की वारदात
- 1 अगस्त की रात को कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी में फाइनेंसर अजीतलाल के घर घुसकर बदमाशों ने हत्या का 20 लाख रुपये व 20 तोला सोना लूटा
- 4 अगस्त रात को रोहतक के पवन को पानीपत बस स्टैंड से बदमाशों ने लिफ्ट ली व बीच रास्ते में पिस्तौल के बल पर बंधक बना कर उसके उसकी कार लूट ली
-5 अगस्त को सेक्टर में एक श्रमिक से मोबाइल व पैसे लूटे
-6 अगस्त को टोल प्लाजा के बाद बदमाशों ने बाइक लूटी
-8 अगस्त को बदमाशों ने पसीना गांव के पास बदमाशों ने एक युवक से 10 हजार रुपये लूटे
-11 अगस्त की रात को करनाल न्यू बस स्टैंड के पास से बदमाशों ने आल्टो कार में एक युवक को लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकाले, पीड़ित को मधुबन के बाहर फेंक दिया।
- 24 अगस्त को बदमाशों ने शहर के चावल व्यापारी के साथ मारपीट कर 25 लाख रुपये लूटने की वारदात - 13 अगस्त को बदमाशों ने एक युवक को होंडा सीटी कार में पानीपत गोहाना रोड पर लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर रुपये लूटे
- 13 अगस्त को बदमाशों ने गोहाना मोड़ से एक युवक को लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर रुपये लूटे
- 13 अगस्त को बदमाशों ने पानीपत बस स्टैंड से एक युवक को लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर की रुपयों की लूट
- 15 अगस्त को बदमाशों ने आरोपियों ने दो दिन बाद होंडा सीटी कार में पानीपत बस स्टैंड से एक युवक को लिफ्ट देकर लूटे रुपए
- 15 अगस्त को बदमाशों ने पानीपत बस स्टैंड से एक युवक को लिफ्ट देकर लूटे रुपए
- 16 अगस्त को बदमाशों ने होंडा अकोर्ड कार में लाल-बत्ती चौक से युवक को लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर 3 एटीएम लेकर निकाले रुपये
- 16 अगस्त को बदमाशों ने बस स्टैंड से एक युवक को लिफ्ट देकर लूटे रुपये
- 16 अगस्त को बदमाशों ने स्काईलार्क से युवक को लिफ्ट देकर रुपये लूटे
- 18 अगस्त को बदमाशों ने होंडा अकोर्ड कार में संजय चौक से युवक को लिफ्ट देकर रुपये लूटे
- बस स्टैंड के सामने से बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देकर नकदी व एटीएम कार्ड से रुपये निकाले
- बस स्टैंड से बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देकर रुपये लूटे
- 24 अगस्त की रात को सेक्टर 11 के एक बंद पड़े मकान में घुस कर नकदी व सोना लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
एसटीएफ गठन के बाद से वारदात पर लगाम लगेगी। जल्द ही शहर को सुरक्षित माहौल मिलेगा। शहर से चोरी व लूट की घटनाओं के साथ-साथ अन्य घटनाओं पर भी लगाम कसी जाएगी।
- मनबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक