{"_id":"5b5626b74f1c1b19208b668a","slug":"181532372663-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर के साथ पड़ोसी ने दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में आए पति, सास व देवर पर चाकू व रॉड से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा वर्कर के साथ पड़ोसी ने दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में आए पति, सास व देवर पर चाकू व रॉड से किया हमला
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने दोस्त संग मिलकर आशा वर्कर से किया दुष्कर्म का प्रयास
बचाव में आए पति, सास व देवर पर चाकू व रॉड से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक कॉलोनी निवासी एक आशा वर्कर ने अपने पड़ोसी सहित उसके दोस्त पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि उनके घर के सामने दर्जियों का मकान है। वहां आरोपी पड़ोसी साहिल रहता है। महिला ने बताया कि वह अक्सर उसे देखकर अश्लील हरकतें करता है। आरोपी ये हरकत 15 दिनों से कर रहा है। जुलाई 16 को महिला अपने घर में सफाई कर रही थी। सास, पति व देवर घर की छत पर चले रहे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री के साथ काम पर लगे हुए थे। उसी दौरान आरोपी उसके साथी आकाश के साथ उसके घर घुस गया व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति, देवर व सास दौड़ कर नीचे आए। इस पर आरोपियों ने रॉड और चाकू से हमला कर दिया। मामले में आरोपी साहिल की मां बेबी व नानी भी बीच में आ गई। उन्होंने ईंटों से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।